News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Rishikesh : चार पेटी अंग्रेजी शराब के साथ कार चालक गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने चार पेटी अंग्रेजी शराब के साथ कार चालक को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त वाहन सीज कर आरोपी पर संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गोल चक्कर आईडीपीएल के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक कार चालक को रोक लिया। पूछताछ करने पर वह संतोषजनक जबाव नहीं दे पाया। कार की तलाशी लेने पर अंग्रेजी शराब की चार पेटियां बरामद की। कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र जय सिंह निवासी श्यामपुर के रूप में हुई है। बताया कि वाहन को सीज कर दिया है।

See also  Chattisgarh / Bastar: Acid attack on the bride and groom as soon as the light went off, many people including the bride and groom got scorched, there was shouting in the pavilion