News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttartakhand / Rishikesh : सर्वदलीय संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी रहा जारी

नेपाली फार्म से गुजरने वाले मंत्रियों का होगा घेराव

ऋषिकेश। सर्वदलीय संघर्ष समिति ने टोल प्लाजा प्रकरण को लेकर दूसरे दिन भी अनशन किया। प्रदर्शनकारियों ने एक जुलाई से नेपालीफार्म से गुजरने वाले मंत्रियों के घेराव का निर्णय लिया है। बुधवार को नेपालीफार्म पर सर्वदलीय संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। यहां 23 दिनों समिति का धरना प्रदर्शन चल रहा है। दूसरे दिन पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गोकुल रमोला, बर्फ सिंह पोखरियाल, भगवती प्रसाद सेमवाल, पूर्णचंद रमोला, महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष शोभा भट्ट, आप पार्टी के चंद्र मोहन भट्ट क्रमिक अनशन पर बैठे। पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि सरकार प्रदर्शनकारियों की उपेक्षा कर रही है। बीते 23 दिनों से चल रहे आंदोलन को लेकर अभी तक सरकार का कोई जनप्रतिनिधि पूछने तक नहीं आया है। पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि नेपाली फार्म पर टोल प्लाजा का प्रस्ताव नियमों के विपरीत है। आंदोलन के बावजूद अभी तक सरकार ने टोल प्लाजा के निरस्तीकरण का शासनादेश निर्गत नहीं किया गया है। निरस्तीकरण का लिखित आदेश मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि एक जुलाई से नेपालीफार्म से गुजरने वाले मंत्रियों का घेराव किया जाएगा। धरना देने वालों में उत्तराखंड जन एकता पार्टी के कनक धनै, समिति अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत, सत्येंद्र पंवार, देव पोखरियाल, पुनीत गौनियाल, आर्यन गिरी, देवेंद्र दत्त बेलवाल, विक्रम भंडारी, देवेंद्र रावत, यशोधर कंडवाल, आशा सिंह चौहान, गजेंद्र विक्रम शाही, दीपक नेगी, विजय पाल सिंह पंवार, सरोजनी थपलियाल, निर्मला देवी, अंजली देवी आदि शामिल रहे।

See also  Uttarakhand / New Tehri : Citizen Forum told the problems of the city to the DM