News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Dehradun : श्रद्धापूर्वक मनाया श्री गुरु हरगोविंद साहिब का प्रकाश पर्व 

सिख सेवक जत्था के तत्वावधान में श्रीगुरु हरगोविंद साहिब जी का 426वां पावन प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक कथा-कीर्तन के रूप में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार में मनाया गया। प्रात: नितनेम के पश्चात भाई चरणजीत सिंह, हजुरी रागी भाई सतवंत सिंह ने शबद गायन कर संगत को निहाल किया। हेड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह ने गुरु के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु जी का जीवन पर उपकारता वाला रहा। भाई गुरबचन सिंह हजुरी रागी गुरुद्वारा चक्खु मोहल्ला ने शबद पंज प्याले पंज पीर छटम पीर बैठा गुर भारी.., का गायन कर संगत को निहाल किया। जत्थे के प्रधान सरदार गुलजार सिंह ने गुरु पर्व की बधाई दी। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरबक्श सिंह राजन एवं समस्त प्रबन्धक कमेटी का सहयोग के लिए धन्यवाद किया। मंच का संचालन महासचिव सेवा सिंह मठारु ने किया। इस अवसर पर सहयोग करने वालों में जत्थे के प्रधान गुलजार सिंह, जगमिंदर सिंह छाबड़ा, चरणजीत सिंह चन्नी, राजिंदर सिंह राजा, सुरजीत सिंह, सतनाम सिंह, अरविन्दर सिंह, मनजीत सिंह, सोहन सिंह, गगनदीप सिंह भाटिया, ईश्वर सिंह, सुरिंदर सिंह, हरबंस सिंह, जगमोहन सिंह, अमरजीत सिंह चिट्टा, देविन्दर सिंह भसीन, जसवंत सिंह सप्पल आदि शामिल रहे।

See also  Uttarakhand / Dehradun: Live-in partner was killed, body was kept in a suitcase and thrown in the forest, you will be shocked to know the reason