News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Haridwar : सक्षम ने मनायी दिव्यांगो की आदर्श हेलन केलर की जयंती

विश्व भर के दिव्यांगो के लिए आदर्श व प्रेरणा की स्रोत अमेरिका में जन्मी हेलन केलर की जयंती ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज के प्रांगण में दिव्यांग स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाई गई। सक्षम संस्था के प्रदेश सचिव ललित पंत के निर्देश एवं जिला अध्यक्ष जगदीश लाल पाहवा के संयोजन में आयोजित हेलन केलर जयंती समारोह के मुख्य अतिथि बाल कल्याण न्यायपीठ हरिद्वार के चेयरपर्सन विनोद कुमार शर्मा रहे और संचालन समाजसेवी संजय वर्मा ने किया। इस अवसर पर दिव्यांग नेत्रहीन बालिका नंदनी ने हेलन केलर के जीवन और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मूक, बधिर तथा नेत्रहीन हेलन केलर ने  अपने संघर्ष से विश्व में जो मुकाम बनाया वह सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा। सक्षम के प्रांत सचिव ललित पंत ने दिव्यांगो के लिए सक्षम संस्था के कार्यो और उद्देश्यो से अवगत कराया। जिला अध्यक्ष जगदीश लाल पाहवा ने कहा कि सक्षम संस्था इक्कीस प्रकार की दिव्यागंता निवारण के लिए कार्य और मदद करती हैं और दिव्यांगो को सशक्त और समर्थ बनाती हैं। अध्यक्षीय उद्बोधन में समारोह के मुख्य अतिथि बाल कल्याण न्यायपीठ हरिद्वार के चेयरपर्सन विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि दिव्यागंता अभिशाप नहीं है। ईश्वर किसी व्यक्ति में कोई कमी करते हैं। तो उसमे कोई न कोई विशेष गुण जरूर रोपित कर देते हैं। उन्होंने ने कहा कि सक्षम संस्था दिव्यागंता निवारण के क्षेत्र में जो काम कर रही है वह प्रशंसनीय  है। इस अवसर पर विमल गर्ग, देशराज, दीपक छाछर, आकाश कुमार आदि ने अपने विचार प्रकट किये। सक्षम जिला ईकाई हरिद्वार के माध्यम से राष्ट्रीय योजना स्केन के अन्तर्गत दिव्यांगो शंकर, काशी राम, विरेन्द्र, राजेन्द्र आदि को राशन किट वितरित की गई। सक्षम के प्रांत सचिव ललित पंत की ओर से दिव्यांग नेत्रहीन बालिका नंदनी को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक मदद के अन्तर्गत एक हजार रुपये नकद दिये गए। साथ ही नेत्रहीन दिव्यांग होने के बावजूद संगीत, शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योग्यता प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

See also  Uttarakhand / Haridwar : Police disclosed different theft cases in 24 hours, accused arrested