News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Chamoli : देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के  नामित सदस्य का डिम्मर पहुंचने पर हुआ स्वागत

देवस्थानम बोर्ड से खत्म नहीं होंगे पुजारियों के हक हकूक :  डिमरी

चमोली। उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड में सरकार द्वारा डिमरी समाज से नामित सदस्य आशुतोष डिमरी का डिम्मर पहुंचने पर स्वागत किया गया। बदरीनाथ धाम के पुजारी समुदाय डिमरियों के मूल ग्राम डिम्मर की ऐतिहासिक चौंरी चौक में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने आशुतोष का शॉल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। डिम्मर गांव में स्वागत समारोह में आयोजित इस अवसर पर देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के सदस्य आशुतोष डिमरी ने जन भावना का आभार प्रकट करते हुए कहा कि बदरीनाथ धाम समेत उत्तराखंड के चारों धामों की पौराणिक मान्यता, परंपरा व इन धामों से जुड़े हुए सभी पुजारी, हक-हकूकधारी, तीर्थ पुरोहित, पंडा समाज व व्यवस्थाओं से जुड़े हुए सभी लोगों के अधिकार को पूर्व की भांति यथावत रखने का स्पष्ट उल्लेख सरकार द्वारा ऐक्ट में किया गया है। डिमरी ने कहा कि प्रबंधन बोर्ड बद्रीनाथ धाम समेत सभी तीर्थ स्थानों की पारंपरिक रीति रिवाज व इन व्यवस्थाओं से जुड़े सभी हक हकूक धारियों के अधिकारों को संरक्षित रखने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि अब कुछ लोग अपनी राजनीतिक रूप से सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए लोगों को देवस्थानम बोर्ड के नाम पर भ्रमित कर रहे हैं। डिमरी ने कहा कि स्वयं मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से यह बात कही है की सभी धामों के पुजारी व हक हकूक धारियों, पंडा पुरोहितों के अधिकारों को पूर्व की भांति पूरी तरीके से संरक्षित रखा गया है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने सरकार का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, मंडी समिति के अध्यक्ष विनोद नेगी, आचार्य गणेश चंद्र खंडूड़ी, श्रीकृष्ण डिमरी, तटेश्वर महादेव डिम्मर के स्वामी योगेश्वरानंद, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के वरिष्ठ सदस्य प्रकाश चंद्र डिमरी, गोवर्धन प्रसाद डिमरी, संजय डिमरी, क्षेपं सदस्य संदीप डिमरी, डिम्मर उमट्टा डिमरी पंचायत के पूर्व सरपंच व पूर्व प्रधान शैलेन्द्र प्रसाद डिमरी, डिम्मर उमट्टा डिमरी पंचायत के वरिष्ठ सदस्य मुकेश डिमरी, महेश डिमरी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि संदीप डिमरी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हर्षवर्धन डिमरी, आचार्य विजयराम डिमरी, प्रणवेन्द्र प्रसाद डिमरी, भालचंद्र डिमरी, शंकर दत्त, नरेश खंडूड़ी, पुनीत, संजय और साधन सहकारी समिति सिमली के अध्यक्ष रविंद्र खंडूड़ी, सुवोध, डॉ. गौरव, उप प्रधान संतोष डिमरी, युवक मंगल दल अध्यक्ष शोभित डिमरी आदि लोग उपस्थित थे।

See also  Uttarakhand / Haridwar : Aam Aadmi Party will form government in Uttarakhand : Naveen Kaushik