News Cubic Studio

Truth and Reality

Himachal Pradesh / Parwanoo : धगड़ महिला मंडल ने जनसँख्या नियंत्रण कानून पर योगी आदित्यनाथ का किया समर्थन  

लम्बे समय से जनसंख्या कानून की मांग को लेकर विभिन्न संस्थाएं हर संभव प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा देश में जनसँख्या नियंत्रण कानून बनाने को लेकर सरकार से मांग का धगड़ महिला मंडल ने पत्र लिखकर  समर्थन किया है।  यह जानकारी  महिला मंडल की प्रधान ऋतू शर्मा ने  दी।  उन्होंने कहा की देश भर में जनसख्या बढ़ने के चलते भूमि अधिग्रहण व् ग्लोबल वार्मिंग बढ़ते जा रहे हैं, जो की न केवल देश के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय है।

ऋतू ने बताया की उन्होंने योगी आदित्यनाथ के नाम समर्थन पत्र स्पीड पोस्ट द्वारा भेजा है, जिसमे उन्होंने सरकार द्वारा इस कानून को सख्ती से लागू करने की मांग की है।   उन्होंने मांग की है कि सरकार द्वारा कानून अधिसूचित होने के एक वर्ष के बाद यदि कोई दम्पति अगली संतान कि उत्पत्ति करती है तो उनकी राजकीय सेवा में नियोजित किये जाने की पात्रता समाप्त करने का प्रावधान होना चाहिए।

यह कानून देश में सभी के लिए समान रूप से लागू होना चाहिए। किसी भी जाति धर्म या व्यक्ति विशेष को छूट नहीं मिलनी चाहिए और ऐसे परिवारों  को मताधिकार से वंचित रखना चाहिए ताकि चुनाव में जाति धर्म के नाम पर बरगला कर इनके मताधिकार का कोई लाभ न उठा सके।

यह कदम देश की प्रगति व् पर्यावरण दोनों के लिए एक बेहतर कदम है अतः सरकार को जल्द से जल्द इस पर विचार कर इसे लागू करना चाहिए। इस अवसर पर ऋतू शर्मा के साथ उनके सहयोगी निरूपमा शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग,  जनसंख्या समाधान फांउडेशन व्  विक्रम शर्मा युवा मोर्चा जिला सचिव जिला सोलन मौजूद रहे।
See also  Uttarakhand: Jageshwar Dham will become the center of spiritual consciousness, Yoga is a combination of physical, mental, spiritual, religious and cultural consciousness - CM Dhami