News Cubic Studio

Truth and Reality

Himachal Pradesh / Solan : सात महीने के मासूम की जिंदगी बचाने को डेरा बस्सी जाकर किया रक्तदान

ओम शर्मा ने 33वीं बार और सोनू ने 20 वीं बार किया रक्तदान

Bassi : रक्त की असली कीमत सिर्फ एक जरूरतमंद की समझ सकता है, जब जिंदगी दांव पर लगी हो तो खून की एक-एक बूंद कीमती होती है। बीबीएन के दो युवाओं ने सात महीने के मासूम की जिंदगी बचाने के लिए डेरा बस्सी के इंडस इंटरनेशनल अस्पताल में जाकर रक्तदान किया। सात महीने का मासूम बेबी कार्तिक दिल की बीमारी से ग्रस्त था जिसका सफल आप्रेशन डेरा बस्सी के अस्पताल में हुआ। अभी भी बेबी कार्तिक को 48 घंटे के आबर्जवेशन पर रखा गया है। बेबी कार्तिक के हार्ट के आप्रेशन के लिए रक्त की जरूरत थी।

जिस पर बद्दी के ओम शर्मा ने और भुड्ड के सोनू चंदेल ने इंडस इंटरनेशनल अस्पताल डेरा बस्सी में जाकर रक्तदान किया। ओम शर्मा ने बताया कि वह रेगुलर ब्लड  डोनर हैं और उसने जीवन का 33वां स्वेच्छिक रक्तदान किया। वहीं सोनू ने 20 वीं बार रक्तदान किया। ओम शर्मा ने बताया कि वह पिछले 7 वर्षों से लगातार रक्तदान कर रहे हैं और साल में 4 बार रक्तदान करते हैं।

वहीं सोनू ने बताया कि वह भी रेगूलर ब्लड डोनर हैं और साल में 4 बार रक्तदान करते हैं। बेबी कार्तिक के मामा राकेश ठाकुर ने बताया कि 7 महीने का मासूम कार्तिक दिल की बीमारी से ग्रस्त था। जिस पर चिकित्सकों ने कार्तिक के हार्ट का आप्रेशन करने का फैसला लिया। डेरा बस्सी के इंडस इंटरनेशनल अस्पताल में कार्तिक का दिल का सफल आप्रेशन हुआ और उसे अभी 48 घंटे के ऑबर्जवेशन पर रखा गया है।

See also  Uttar Pradesh / Lucknow : On 26th, the association will march on foot and hand over the memorandum to the CM