News Cubic Studio

Truth and Reality

उत्तराखंड में चल रही सियासी हलचल

उत्तराखंड के इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। उत्तराखंड में चल रहे सियासी हलचल के बीच शुक्रवार देर शाम को सीएम तीरथ सिंह रावत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस्तीफा भेज दिया है।

उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में उत्तराखंड उपचुनाव और सीएम तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद पर बने रहने को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं जोरों पर है।‌ उत्तराखंड में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है, और वही सीएम तीरथ रावत को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए सितंबर से पहले चुनाव लड़ना है। उपचुनाव को लेकर सीएम तीरथ रावत ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा था अब मीडिया रिपोर्टों के अनुसार शुक्रवार देर शाम को सीएम तीरथ सिंह रावत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस्तीफा भेज दिया है

See also  LUCC Scam: CBI will investigate the scam, Dhami government gave approval