News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Dehradun : उत्तराखण्ड की बेटी को इंटरनेशनल गेम में पहुँचाने में पहाड़ परिवर्तन समिति ने की बड़ी पहल

उत्तराखण्ड में क़ई खेल प्रतिभाएं हैं जो समय समय पर देश प्रदेश का नाम रोशन करती हैं। क़ई बार आर्थिक संकटो के कारण यह खेल प्रतिभाएं आगे नही पहुंच पाती। आपको बता दें कि उत्तराखण्ड बेटी ऋषिकेश की अंबिका का सिलेक्शन नेपाल में होने जा रहे फोर्थ इंटरनेशनल स्टूडेंट्स गेम्स के लिए हुआ है लेकिन इस बीच आर्थिक संकट के कारण इस बेटी को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था । ऐसे में पहाड़ परिवर्तन समिति ने ये बीड़ा उठाया। देवभूमि मार्शल आर्ट एकेडमी की कोच  शिवानी गुप्ता द्वारा सूचना पहुँचाने के बाद, समिति की निवर्तमान अध्यक्षा प्रिंसी रावत ने फेसबुक पोस्ट जारी करते हुए जनता से इस बेटी की मदद की अपील की । आपको बता दें कि 48 घण्टे के भीतर ही इस बेटी के लिए 25 हजार की धनराशि एकत्रित हुई। पहाड़ परिवर्तन समिति की निवर्तमान अध्यक्षा प्रिंसी रावत का  सोशल मीडिया के सभी मित्रों को धन्यवाद करते हुए कहना है कि यह पुण्य कार्य सभी की मदद के बिना असम्भव था। सभी आगे आए और जो सम्भव सहायता हुई, उससे अम्बिका की मदद की गई। आज एकेडमी जाकर 15 साल की अम्बिका सवास को प्रतियोगिता रजिस्ट्रेशन फ़ीस के लिए 25000 सुपुर्द किए गए, और यह संदेश दिया गया कि चाहे कितनी भी मुश्किलें आड़े आएँ प्रतिभा को निखरने से कोई नहीं रोक सकता। मौक़े पर पहाड़ परिवर्तन समिति की निवर्तमान अध्यक्षा प्रिंसी रावत, कराटे कोच शिवानी गुप्ता, कोच विपिन डोगरा, प्रीतम सिंह जेठा व सत्यम कालरा आदि मौजूद रहे। अंबिका कराटे के क्षेत्र में पहले भी गोल्ड मेडल जीत चुकी है। वर्तमान में देवभूमि मार्शल आर्ट एकेडमी ऋषिकेश में अंबिका ट्रेनिग ले रही है।

See also  Uttar Pradesh / Bareilly: 'Sir, I will neither be able to cut it nor sell it…. The young man reached the SSP with a black goat