News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Rishikesh : विस अध्यक्ष को सम्मानित किया 

नेपालीफार्म पर प्रस्तावित टोल प्लाजा के निरस्तीकरण पर गुमानीवाला वासियों ने खुशी जताई है। इसके लिए उन्होंने विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को सम्मानित किया। शुक्रवार को गुमानीवाला के कंडियाल मोहल्ले में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने नेपालीफार्म पर टोल प्लाजा के निरस्तीकरण की घोषणा पर विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को सम्मानित किया। भाजपा नेता सत्यपाल राणा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के सतत प्रयासों के चलते ही नेपाली फार्म पर प्रस्तावित टोल प्लाजा निरस्त हुआ है। जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि टोल प्लाजा असंवैधानिक था, इसलिए इसको निरस्त किया जाना समय की आवश्यकता थी। कहा कि विकास कार्यों पर राजनीति करना ठीक नहीं है। मौके पर सुनील थपलियाल, सूरज रावत, संजय पोखरियाल, सतपाल राणा, गोविंद मेहर, वर्धमान कंडियाल, अर्जुन कंडियाल, गणेश राणा, विष्णु दत्त पेटवाल, जीतराम मंमगाई, बसंत सिंह रावत, प्रेम सिंह, गौतम राणा आदि उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

See also  Karnataka / Bengaluru : Trio held by CCB for stocking and Black marketing of Remdesivir in Bengaluru,11 Injections bottles seized