News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Saharanpur : हाईटेंशन तार की चपेट में आकर चार झुलसे

हाईटेंशन तार की चपेट में आकर चार लोग गंभीर रूप से झुलस गये जिसमें से तीन हालत गंभीर बतायी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत टेलीफोन एक्सचेंज के पास कृष्णाधाम कालोनी में दो प्राइवेट लाइन मैंन के साथ एक मकान में पहुंचे जहां मकान में पहले से दो लोग मौजूद थे। हाईटेंशन तार की चपेट में आकर चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हाईटेंशन लाईन के टच होने से दीवारों में भी दरार आ गयी। घटना की सूचना मिलते ही चारों झुलसे व्यक्तियों को गंभीरावस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जिसमें से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।

See also  Himachal Pradesh / Parwanoo : Memorandum submitted to DSP against youth using abusive language