News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Chamoli : प्रधानों ने की ब्लाक कार्यालय में सांकेतिक तालाबंदी 

बारह सूत्री मांगों को लेकर प्रधान संगठन का आंदोलन पांचवें दिन सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान प्रधानों ने ब्लाक कार्यालय में सांकेतिक तालाबंदी की। साथ ही तहसील प्रशासन के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की। सोमवार को प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुशील खंडूड़ी के नेतृत्व में प्रधान ब्लाक कार्यालय पहुंचे। प्रधानों ने कहा कि ग्राम पंचायतों से सीएससी सेंटरों को पैसा देना गलत है। विकास कार्य का पैसा किसी अन्य मद में खर्च करना न्याय संगत नहीं है। यही नहीं प्रधानों ने पेंशन की मांग सहित कई अन्य मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। प्रधानों ने ब्लाक कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाते हुए प्रदर्शन किया। जिसके बाद तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसील प्रशासन के माध्यम से सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में प्रधानों ने कहा कि यदि जल्द मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में ब्लाक संरक्षक महेंद्र सिंह राणा, ब्लाक महामंत्री गौतम मिंगवाल, दीपक सिंह, हेमा देवी, बीना देवी, गणेश लाल, महेंद्र कुमार, सतेश्वरी देवी, चंदा पल्लव, संगीता आदि शामिल थे।

See also  Uttarakhand / Haridwar : Instead of solving the problems of the people, the BJP government is trying to change the Chief Minister : Furkan Ali