News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Dehradun : जर्जरहाल राप्रावि पलेड के पुनर्निर्माण की मांग

Doiwala : रायपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत लड़वाकोट के ग्राम पलेड में राजकीय प्राथमिक विद्यालय की हालत जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी है। जिसके चलते विद्यालय में पढऩे वाले बच्चों की जान माल का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने इस खस्ताहाल भवन के पुनर्निर्माण की मांग उठाई है। ग्राम प्रधान शिवानी कंडारी ने बताया कि विद्यालय अब जीर्ण-शीर्ण स्थिति में पहुंच चुका है। इसका प्लास्टर गिर रहा है। छत टपक रही है। विद्यालय की चहारदीवारी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इतना ही नही विद्यालय का प्रवेश भी द्वार टूट गया है। विद्यालय कभी भी धराशायी हो सकता है। उन्होंने बताया कि इस मामले में विभागीय अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है। न्होंने प्रशासन से इसके पुनर्निर्माण की मांग की है। स्थानीय निवासी प्रमोद सिंह नेगी ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय कोरोना के चलते बंद है। लेकिन शिक्षण कार्य शुरू होते ही विद्यालय में बच्चों की जान का खतरा बढ़ जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता रायङ्क्षसह मनवाल ने कहा कि बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

See also  Uttarakhand / Haridwar : Welcomed the workers who left the BJP and joined the Congress