News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Haridwar : पंचायत चुनाव मतदाता सूची व परिसीमन में की गयी अनियमितताओं को दूर किया जाए : राव आफाक अली

जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राव आफाक अली ने प्रैस क्लब में प्रैस को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में मतदाता सूची में अनियमितताओं व परिसीमन को लेकर जिला अधिकारी हरिद्वार को शिकायती पत्र देकर विभिन्न आपत्तियां दर्ज करायी हैं। जिला अधिकारी ने जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। राव आफाक अली ने कहा कि ग्राम पंचायत सलेमपुर में कई सौ मूल वोटरों को मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया है। जिनके पास बीएलओ द्वारा दी गयी निर्वाचन रसीद भी है व सैकड़ों लोग जिनके नाम पूर्व की लिस्टों में है। परंतु अब गायब कर दिए गए हैं। कई परिवारों के एक-एक दो-दो वोट मतदाता सूची से गायब है। जबकि दूसरे प्रदेश व जिलों के कई हजार लोगों ने पैसा खर्च करके के अपने नाम नियम विरूद्ध व बिना ठोस प्रमाण तथा सत्यापन के बिना ही मतदाता सूची में दर्ज करा लिए हैं। जबकि वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने के लिए अपना मकान या ग्राम पंचायत का आधार कार्ड हो, यदि किराएदार है तो किराएदारी का एग्रीमेंट हो, मकान मालिक का शपथ पत्र आदि आईडी होना अनिवार्य है। सिडकुल क्षेत्र होने की वजह से बाहरी प्रदेशों व जिलों से आकर लोग यहां के मूलनिवासी व वोटर बन रहे हैं। कुछ जनप्रतिनिधि वोटों के लालच में इनकी मदद कर फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। जबकि विधिवत रूप से वर्षो से क्षेत्र में रह रहे दूसरे प्रदेशों व जिलों के लोग जिन्होंने वैध प्रमाण के साथ अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया है। उनका वे तहे दिल से स्वागत व सम्मान करते हैं। राव आफाक अली ने कहा कि ग्राम पंचायत सलेमपुर के 15 वार्डो का परिसीमन भी उल्टा कर दिया गया है। जिसमें कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा जोड़ा गया है। कुछ लोगों को परिसीमन मे अपने पड़ोसियों व अपने परिवारों से अलग थलग कर दिया गया है। जिससे ग्राम पंचायत के सदस्यों को अपने वार्डो में विकास व सफाई आदि कराने में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा। चूंकि एक-एक मौहल्ले को कई-कई वार्डो में जोड़ दिया गया है। राव आफाक अली ने कहा कि मतदान स्थलों को भी इधर-उधर जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। जबकि हमारे गांव के बीचो बीच राजकीय प्राथमिक विद्यालय व राजकीय इंटर कालेज है। जहां हमेशा से मतदान केंद्र बनाए जाते हैं। समाज के सभी वर्गो को यहां आकर वोट डालने में आसानी होती है। जबकि मतदान स्थल बदलने से पूरब का मतदाता पश्चिम में जाकर व पश्चिम का उत्तर में जाकर वोट डालना पड़ेगा। जिससे  महिलाओं, बुजुर्गो व बीमारों को वोट डालने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जिससे ज्यादातर लोग मतदान नहीं कर पाएंगे।
बीएलओ द्वारा दी गयी संलग्न निर्वाचन रसीदों व अन्य छोड़े गए मतदाताओं के नाम दोबारा से जांच कराकर सूची में दर्ज कराने की तथा पैसे व वोटो के लालच के बल पर बिना किसी प्रमाण के मतदाता सूची में दर्ज किए वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से हटाने तथा सभी वार्डो के 15 मतदान स्थलों को राजकीय प्राथमिक विद्यालय व राजकीय इंटर कालेज में एक जगह किया जाए। यह सुरक्षा की दृष्टि से भी उचित रहेगा तथा लोग शत प्रतिशत मतदान आसानी से कर सकेंगे। वोटर लिस्ट बनाने व परिसीमन में हुई भारी अनियमितताओं को दूर करके पूर्व की भांति रखा जाए। जो लोग इन अनियमितताओं के जिम्मेदार हैं। जांच कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के साथ उनकी जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। प्रैसवार्ता में राव आफाक अली के साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य रोशनलाल, पूर्व ग्राम प्रधान बहादराबाद लाला सिंह, एडवोकेट राव फरमान अली, राव हामिद, साजिद अब्बासी, राव शाहबाज अली एडवोकेट दिनेश कुमार कृष्ण कुमार प्रधान राव कासीफ राव हामिद हारून मंसूरी आदि मौजूद रहे।

See also  Bihar / Bhagalpur: The young man committed suicide at home, the family members threw the dead body in the drain at night, told the police - murder has happened, who knows how the secret was revealed and what was the reason?