News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Haridwar : राज्य आंदोलनकारियों को राज्य निर्माण सेनानी का दर्जा देने की मांग की

चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति की ललतारो पुल के समीप लुधियाना वाली धर्मशाला में जिला अध्यक्ष जेपी बड़ोनी की अध्यक्षता व कार्यकारिणी सदस्य भीमसेन रावत के संचालन में हुई बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय संरक्षक राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि संगठन की केंद्रीय, प्रदेश जिला कार्यकारिणियों का जल्द से जल्द गठन किया जाए। जिससे राज्य आंदोलनकारियों के मुद्दो लेकर संघर्ष तेज किया जा सके। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रावत मुन्ना भाई ने कहा कि सरकार आयोग का गठन कर राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं का समाधान कराए। पृथक राज्य के गठन में अहम भूमिका निभाने वाले सभी राज्य आंदोलनकारियों को राज्य निर्माण सेनानी का दर्जा प्रदान करे। केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह गोसाई ने कहा कि वंचित राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण कर सुविधाएं प्रदान की जाएं। मंजू लोहनी ने कहा कि हिमाचल की तर्ज पर उत्तराखण्ड में भू कानून लागू लागू किया जाए। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमला पांडे ने कहा कि आरक्षण का एक्ट जो राज्यपाल के समक्ष विचाराधीन है। उसे  दोबारा कैबिनेट में पास कराया जाए। राज्य आंदोलनकारियों को न्याय दिया जाए। बैठक के बाद समिति के पदाधिकारियों ने बिरला घाट पहुंच कर कोरोना काल में दिवंगत हुए राज्य आंदोलनकारियों की आत्मा की शांति के लिए दीप दान कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में जेपी बडोनी, भूपेंद्र सिंह रावत, राजेंद्र सिंह रावत, महेश गौड़ रामदेव मौर्य, कमला पांडे, कमला ढोंडियाल, मंजू लोहनी, बसंती पटवाल, यशोदा भट्ट, साधना नवानी, महेश्वरी देवी, उषा देवी, भीमसेन रावत, आरएस मनराल, आनंद सिंह नेगी, जगदीश सिंह खड़ायत, आरएस नेगी, आरएस रावत, बीएस रावत, विनोद सिंह नेगी, बलबीर सिंह नेगी, सूर्यकांत भट्ट, हेमचंद खंतवाल, नरेंद्र गोसाई, प्रदीप बुडाकोटी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

See also  Uttarakhand / Nainital: The bodies of two brothers were recovered from inside the house; police have launched an investigation