News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Vikas Nagar : विधायक ने शुरु कराया संपर्क मार्गों का डामरीकरण 

सहसपुर ब्लॉक के आधा दर्जन से अधिक क्षतिग्रस्त मार्गों के सुधारीकरण का कार्य शुरू होने से हजारों की आबादी को बेहतर यातायात की सुविधा मिलने की आस जगी है। सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने बुधवार को संपर्क मार्गों के सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य की शुरुआत कराई। उन्होंने कहा कि प्रदेश को युवा मुख्यमंत्री मिला है, जो युवा जोश के साथ प्रदेश के विकास को गति देने में जुट गए हैं। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने चार साल से अधिक समय के कार्यकाल में हर क्षेत्र में विकास कार्यों को अंजाम दिया है। कोविड काल के बावजूद प्रदेश के विकास पर ब्रेक नहीं लगा। महामारी के कारण विकास की गति कुछ धीमी जरूर हुई है, लेकिन अब एक बार फिर विकास कार्यों की गति तेज हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दो गुने जोश के साथ काम कर रही है। कहा कि प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मुहैया कराए जाएंगे। विधान सभा चुनाव से पहले करीब बीस हजार युवाओं को नौकरी दी जाएगी। इसके साथ ही गांवों में रोजगार के साधन विकसित किए जाएंगे। कहा कि इसके सरकार गांवों की सडक़ों का सुधारीकरण करने के साथ ही अन्य सुविधाएं विकसित कर रही है। उन्होंने तिपरपुर गांव के संपर्क मार्ग, सभावाला में गढ़वाली बस्ती संपर्क मार्ग, सभावाला मुख्य मार्ग से सर्वे ऑफ इंडिया को जाने वाले मार्ग के साथ ही अटकफार्म के संपर्क मार्गों का डामरीकरण शुरु कराया। इस दौरान विनोद कश्यप, रवि कश्यप, सुमन भट्ट, जगपाल चौधरी, सुखदेव फर्सवाण, मिठ्ठन लाल, रिंकू तोमर आदि मौजूद रहे।

See also  Odisha / Bhuvaneswar: Even after the birth of 11 children, the wishes of the children were not fulfilled! Husband kicked out of the house after the wife got sterilized, now forced to sleep under the tree