News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / BKT : भाजपा से बगावत कर भरा पर्चा 

बख्शी का तालाब विकास खण्ड से ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी उषा सिंह व सपा की रेनू यादव व भाजपा से बगावत कर ज्योति श्रीवास्तव ने भरा पर्चा था। वही जाँच में कमी पाये जाने के कारण सहायक निर्वाचन अधिकारी ने ज्योति का पर्चा खारिज कर दिया।जिसके बाद अब यहां पर कुल दो ही उम्मीदवार मैदान में है। जिससे सपा व भाजपा की सीधी लड़ाई नजर आ रही है। नामांकन के बाद सभी उम्मीदवारों ने 53 से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने  पक्ष में होने का दावा किया। जबकि इस क्षेत्र से 104 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। सभी प्रत्याशियों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए धन की पोटली खोल दी है। सपा व भाजपा के नेता अपना अपना प्रत्याशी जिताने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं। इधर भाजपा के नेताओं का कहना है, कि चुनाव में धन का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। बहरहाल 10 जुलाई को पता चल सकेगा किस दल का ब्लाक प्रमुख पद पर परचम लहराएगा। फिलहाल भाजपा व सपा की प्रतिष्ठा दांव पर है।

See also  Punjab / Bathinda: The groom was returning home after returning the rented sherwani, died in a road accident 2 days after the marriage