News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Lucknow : भाजपा समर्थित उषा सिंह व सपा की रेनू यादव के बीच कांटे की टक्कर

⏺️बीकेटी से ब्लॉक प्रमुख पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन,जिसमें से एक पर्चा ख़ारिज
⏺️उषा सिंह का दावा कि उन्हें 70 से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्यों का मिल चुका है खुला समर्थन
अजय सिंह चौहान

बख्शी का तालाब विकास खण्ड से ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी उषा सिंह व सपा की रेनू यादव व भाजपा से बगावत कर ज्योति श्रीवास्तव ने भरा पर्चा था। वही जाँच में कमी पाये जाने के कारण सहायक निर्वाचन अधिकारी ने ज्योति का पर्चा खारिज कर दिया।जिसके बाद अब यहां पर कुल दो ही उम्मीदवार मैदान में है। जिससे सपा व भाजपा की सीधी लड़ाई नजर आ रही है।ब्लॉक प्रमुख का पद इस बार सामान्य महिला के लिए आरक्षित है।ब्लॉक में कुल 104 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं।जिसमें में जीत के लिए 53 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का समर्थन चाहिए।जिसके पास यह संख्या पूरी होगी उसकी विजय सुनिश्चित है।
   

समाजवादी पार्टी ने रेनू यादव को चुनावी मैदान में उतारा है।रेनू यादव की भी पकड़ मजबूत बताई जा रही है।रेनू यादव भी 50 से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्यों का खुला समर्थन हासिल करने का दावा कर रही हैं।जबकि कांग्रेस और बसपा ने किसी को अपना प्रत्याशी नही बनाया है।वही वार्ड नंबर 103 से निर्विरोध निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य उषा सिंह भाजपा समर्थित उम्मीदवार है।उषा सिंह बीकेटी के पूर्व प्रमुख एवं भाजपा नेता मोहित सिंह की पुत्रवधू हैं।उषा सिंह पहली बार भाजपा से वार्ड नंबर 103 से निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य बनी हैं।और वह 70 से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्यों का समर्थन हासिल कर लेने का दावा कर रही हैं।जिससे अब यहां सपा प्रत्याशी रेनू यादव व उषा सिंह के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है।राजनीति के जानकारों की मानें तो पूर्व ब्लाक प्रमुख मोहित सिंह को इस बार चुनाव हरा देने के चक्कर में एक पुराने मामले में साजिशन जेल भिजवा दिया गया था।लेकिन उनके जेल से रिहा हो जाने के बाद अब चुनाव और भी रोचक हो गया है।लेकिन फिर भी सपा की प्रत्याशी रेनू यादव भाजपा समर्थित उम्मीदवार उषा सिंह को कड़ी टक्कर दे रही हैं।लेकिन फिर भी 70 से अधिक सदस्यों का समर्थन प्राप्त कर ब्लाक प्रमुख की कुर्सी एक बार फिर पूर्व ब्लाक प्रमुख मोहित सिंह के पक्ष में जाती दिख रही है।क्योंकि उषा सिंह के ससुर मोहित सिंह एमएलसी,लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में खुलकर चुनाव प्रचार किया है।जिससे अधिकांश क्षेत्रीय एवं जिला स्तरीय भाजपा संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उषा सिंह के पक्ष में खड़े दिखाई दे रहे हैं।गुरुवार को अपना पर्चा दाखिल करने के बाद बताया कि मौजूदा समय में उनको  70 से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्यों का समर्थन हासिल हो चुका है।

See also  Madhya Pradesh / Singrauli: The man called Dial 100 at midnight and said- 'The incident of gangrape happened in front of our eyes', when the police arrived, he said - we will bother