News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Haridwar : हरकी पैड़ी पर हुक्का गुडग़ुड़ाना पड़ा भारी

पहले पुरोहितों ने पीटा फिर पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरकी पैड़ी पर डीजे पर डांस, बर्थडे मनाने के बाद घाट पर सरेआम हुक्का गुडग़ुड़ाने का मामला सामने आया है। बुधवार की रात हरियाणा व यूपी से आए कुछ युवक हरकी पैड़ी पर सरेआम हुक्का पी रहे थे। इसकी जानकारी होने पर तीर्थ पुरोहित व व्यापारी मौके पर पहुंच गए और हुक्का छीनकर फेंक दिया और युवकों की जमकर पिटाई की। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने  युवकों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि युवक पुलिस से भी उलझ गए। पुलिस सभी को पकडक़र कोतवाली ले आयी और आरोपी मोहन, दीपक व सुमित निवासी लडरावन थाना बहादुर गढ़ सदर जिला झज्जर हरियाणा तथा रविन्द्र निवासी ग्राम बैड़ी भैरा थाना मेहम रोहतक हरियाणा, नितेश व नितिन निवासी ग्राम दुधली थाना चरथावल मु.नगर उत्तर प्रदेश को शांति भंग में चालान कर दिया। दूसरी और ऋषिकुल पुल के पास हुड़दंग कर रहे दिल्ली व हरियाणा के तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मायापुर चौकी प्रभारी संजीत कण्डारी  बुधवार की देर रात साथ पुलिसकर्मियों के साथ गश्त पर थे। इस दौरान ऋषिकुल पुल के पास तीन युवकों को हुड़दंग व हो हल्ला करते देख उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन नहीं मानने पर सोनू व मनोज निवासी समसपुर खालसा थाना जाफरपुर दिल्ली व कोकी निवासी ग्राम गडमारकपुर सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ शांतिभंग के आरोप में मामला दर्ज कर चालान कर दिया।

See also  Uttarakhand / Haldwani : Bulldozer will roar in 5000 houses, biggest action will be taken on encroachment