News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Nainital : वेतन मांग को संविदा कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ ने बीते दो माह से वेतन नहीं मिलने पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कार्मिकों के अनुश्चितकालीन धरना प्रदर्शन से स्थानीय लोगों को पेयजल आपूर्ति समेत लाइन व अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। गुरुवार को कर्मचारियों ने मुख्य पंप गृह मल्लीताल में मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस बीच उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। संगठन के अध्यक्ष अमर सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं दिया गया है। जबकि बीते छह माह से कार्मिकों का एरियर भी लंबित है। इस संबंध में कई बार उच्चाधिकारियों से वार्ता की जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी विभाग की ओर से सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जा रहा है। कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब वेतन के लिए प्रदर्शन करना पड़ रहा हो, बल्कि हमेशा ही वेतन के लिए कर्मचारियों को सडक़ों पर आना पड़ता है। वेतन की मांग को लेकर कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। जब तक इस संबंध में निर्णय नहीं लिया जाता तब तक अनिश्चितकालीन धरना रहेगा। यहां तैनात 68 संविदा कार्मिकों के कार्य बहिष्कार से लोगों को पेयजल आपूर्ति समेत लाइन दुरुस्तीकरण में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यही नहीं संबंधित कर्मचारियों को पंप तथा सीवर लाइन की देखरेख की जिम्मेदारी भी दी गई है। ऐसे में कहा जा सकता है कि हड़ताल का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ सकता है। प्रदर्शन करने वालों में रवींद्र सिंह, महेंद्र सिंह रावत, टीका सिंह, प्रदीप कुमार, अर्जुन जलाल, दीवान सिंह, नरेश कुमार, सुरेश, विक्रम असवाल, विजेंद्र कुमार, बंटी कुमार, संदीप कुमार, महेश थापा, देवसिंह, धीरज कुमार, दयाल कांडपाल, सुधीर, विशन लाल, सुरेश प्रसाद, विपिन चंद्र, मोहन बिष्ट, पूरन राम, शंकर लाल आर्य, संजय सिंह बिष्ट, पवन सिंह मेहरा, रमेश सिंह, केशर सिंह, भुवन चंद्र, सोहन राम, फईम अहमद, शेरराम, अरविंद आदि।

See also  Uttarakhand / Luxor: When Swift car was not received in dowry, angry in-laws threw the married woman out of the house!