News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Rishikesh : आंगनबाड़ी में नौनिहालों के लिए मिले टेबल-कुर्सी

श्यामपुर की आंगनबाडिय़ों में अब नौनिहाल नीचे नहीं बैठेंगे। यहां बच्चों के बैठने के लिए सभी आंगनबाडिय़ों में टेबल कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। शनिवार को श्यामपुर जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ने आंगनबाड़ी में कुर्सी-टेबल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला पंचायत क्षेत्र में मौजूद 32 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और टीचर के लिए कुर्सी-टेबल की व्यवस्था करवाई गई है। बताया कि करीब नौ लाख रुपये की लागत से फर्नीचर तैयार किया गया है। जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में अलमारी की जरूरत थी, उन्हें अलमारी भी उपलब्ध करवाई गई है। अभी तक यहां बच्चे जमीन में दरी पर बैठा करते थे।

See also  Uttarakhand / Mussoorie : Traumatic accident, car fell into the ditch, a young man died, the girl was seriously injured