News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Haridwar : माता हांसी देवी के जन्मोत्सव अवसर पर शदाणी घाट पर पौधारोपण

शदाणी दरबार की पांचवी पीठाधीश्वर माता हंसी देवी के 195 जन्मोत्सव के अवसर पर हरेला पर्व मनाते हुए सप्त सरोवर स्थित प्राचीन शदाणी दरबार द्वारा दूधियाबंद ठोकर नं.14 पर पौधा रोपण किया गया। माता हांसी देवी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शदाणी दरबार के सेवादार अमरलाला शदाणी के संयोजन में घाट पर आम, अमरूद, नीम, पीपल सहित अनेक फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। इस दौरान मुख्य अथिति अपर नगर आयुक्त महेन्द्र सिंह यादव व क्षेत्रीय पार्षद अनिल मिश्रा ने पौधा रोपण करते हुए कहा कि संत शदाणी घाट पर प्रतिवर्ष हरेला पर्व पर लगाए गए अनेक पौधे वृक्ष बन चुके हैं। जिससे घाट पर आने वाले स्थानीय लोग व बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को सुन्दर प्राकृतिक वातावरण प्राप्त हो रहा है। शदाणी दरबार के सेवादार अमरलाल शदाणी ने कहा कि वृक्ष धरा का श्रंग्रार हैं। विकास के नाम पर वृक्षों के अंधाधुंध कटान व प्रकृति से अनावश्यक छेड़छाड़ के नतीजे आज मानव को भुगतने पड़ रहे हैं। पेड़ पौधे नहीं रहने के कारण वातावरण में ऑक्सीजन की कमी हो रही है। हाल ही में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन के कमी के चलते असमय ही लाखों लोगों की जान चली गयी। इससे सबक लेते हुए सभी को प्रकृति के संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि शदाणी दरबार के वर्तमान पीठाधीश्वर संत युद्धिष्ठर लाल सभी श्रद्धालुओं को प्रकृति के संरक्षण के लिए सभी को पौधारोपण करने के लिए प्रेरित करते हैं। अमरलाल शदाणी ने कहा कि पौधारोण करने के साथ वृक्ष बनने तक लगाए गए पौधों के वृक्ष बनने तक उनका संरक्षण भी करना चाहिए। इस अवसर पर गीता कुटीर के शिवदास दुबे, राकेश मिश्रा, डा.हर्षवर्धन जैन, शिव कुमार, विजय कुमार ड्रोलिया आदि भी उपस्थित रहे।

See also  Uttar Pradesh / Ballia: Due to the punishment of the teacher, the innocent got paralysis, the student was made to stand with his hands raised for 4 hours, a case was registered against three including the principal