News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Prardesh / Firozabad : चूडी जुडाई श्रमिकोें ने फूका भाजपा विधायक का पुतला

चूड़ी जुडाई श्रमिकों ने बुधवार को भाजपा विधायक का पुतला दहन करते हुये नारेवाजी की है।

फिरोजाबाद में चूड़ी जुड़ाई मजदूरों का आंदोलन रफ्तार पकड़ता जा रहा है पिछले 8 दिन से चूड़ी जुड़ाई मजदूरों ने हडताल कर रखी है। बुधवार को जुड़ाई मजदूरों ने मथुरा नगर में नगर विधायक मनीष असीजा का पुतला दहन करते हुये उनके खिलाफ जमकर नारेवाजी की। उनका आरोप है कि शासन से निर्धारित मजदूरी रेट नही मिल रही है साथ ही चूड़ी कारखाने के मालिक मनमाना रवैया अपना रहे है। इसके साथ ही मजदूरों का कहना था कि मजदूर नेता रामदास मानव पर जो झूठे मुकदमे लगा रखे है उसे जल्द से जल्द हटाये जाये, और हमारी मांगे मानी जाये नही तो हडताल समाप्त नही होगी।

See also  Uttar Pradesh / Kaushambi: Father came in a dream after 20 years, said- get my grave repaired… People were surprised to see the son digging it