News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Rudrapur : किच्छा में कांग्रेस आईटी सेल की बैठक में स्थानीय प्रत्याशी के मुद्दे पर बखेड़ा

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ व कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पनेरू के समर्थक आमने-सामने

कांग्रेस आईटी सेल के स्टेट को-आर्डिनेटर के सामने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ के समर्थक और कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पनेरू स्थानीय प्रत्याशी के मुद्दे पर आमने-सामने आ गये। बात इतनी बढ़ गयी कि गाली-गलौज और धक्का मुक्की तक पहुंच गई। बैठक में मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। बुधवार को महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट में कांग्रेस एआईसीसी के द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षक आईटी सेल के उत्तराखंड प्रभारी अभिजीत प्रताप सिंह, विधानसभा प्रभारी सुहेल सिद्दिकी नगर कांग्रेस की मीटिंग ले रहे थे। इसी दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पनेरू ने किच्छा विधानसभा में बाहरी प्रत्याशी के चुनाव लडऩे आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पिछले दस साल से स्थानीय स्तर पर जनता की लड़ाई लड़ी है, उनको टिकट मिलना चाहिए। इस पर तिलकराज बेहड़ गुट के समर्थक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता केवल हुडिय़ा ने कहा कि टिकट मांगने का अधिकार प्रत्येक कार्यकर्ता को है। इसलिए इसका निर्णय शीर्ष नेतृत्व पर छोड़ देना चाहिए। देखते ही देखते बैठक का माहौल गर्म हो गया। जिसके बाद हरीश पनेरू एवं बेहड़ समर्थक आमने-सामने आ गये। देखते ही देखते दोनों के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोप गाली-गलौज और धक्का-मुक्की में बदल गए। जिसके बाद बैठक में मौजूद लोगों ने दोनों के विवाद को बीच-बचाव कर थामा।

See also  Uttarakhand / Kashipur : Opposition to the candidature of Trilok Singh Cheema, son of Harbhajan Singh Cheema, 400 BJP workers including Mayor Usha resigned