News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Haridwar : पछुवादून से जौनसार बावर तक हर्षोल्लास से मनाया गया हरेला पर्व 

हरेला पर्व पछुवादून से जौनसार बावर क्षेत्र तक धूमधाम से मनाया गया। सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से लेकर स्कूल, कॉलेजों में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। रोटरी दून विकास की ओर से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाबूगढ़ में हरेला पर्व मनाया गया। क्लब पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधे लगाये। इस मौके पर अध्यक्ष मयंक जैन, सचिव अमित सोनी, अरूण मित्तल, संजय अग्रवाल, प्रदीप पौत्रा, राजीव चावला, उदयराम चौहान, प्रेमचंद जैन आदि मौजूद रहे। वहीं, पश्चिमीवाला वेलफेयर एसोसिएशन ने पश्चिमीवाला गांव में पौधरोपण कर हरेला पर्व मनाया। इसमें विक्रांत राणा, चमन नेगी, अमन शर्मा, विरेन्द्र चौधरी, अनुज शर्मा, मनीष तोमर, पंकज नौटियाल, रितेश तोमर, राहुल आदि मौजूद रहे। ग्राम पंचायत हसनपुर कल्याणपुर में हरेला पर्व पर पौधरोपण किया गया। समाज सेवी आजाद अली के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर अमित, इमरान, इसरार, फारूख, निशार आदि मौजूद रहे। केदारावाला पंचायत में भी हरेला पर्व पर पौधरोपण किया गया। इसमें ग्राम प्रधान तब्बसुम इमरान, पूर्व प्रधान इमरान खान, श्यामा देवी, दरबान सिंह, सविता पाल आदि मौजूद रहे। मानवाधिकार संगठन एवं आरटीआई एसोसिएशन ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुल्हाल में पौधरोपण किया। मौके पर ग्राम प्रधान मो. सलीम, प्रधानाध्यापक अवनीश कुमार, अशोक कुमार, दुर्गा चौहान आदि मौजूद रहे। उधर, जौनसार बावर वंचित समाज उत्थान समिति ने क्षेत्र में जगह-जगह पौधरोपण कर हरेला पर्व मनाया। इसमें अध्यक्ष गोपाल वर्मा, जगदीश कुमार, सुभाष, रेखा देवी, बाला देवी, आशा, पूजा आदि मौजूद रहे। हेल्पिंग हैंड्स यूथ क्लब ने डाकपत्थर बैराज क्षेत्र में पौधरोपण कर हरेला पर्व मनाया। इस मौके पर कार्तिक राणा, गुरुमंत सिंह, अमृत सरहदी, समर्थ जैन, रोहन, प्रियांशु आदि मौजूद रहे।

See also  Uttarakhand / Haridwar : On the birthday of former Union Minister Dr. Nishank, Bhayumo organized a blood donation camp