News Cubic Studio

Truth and Reality

Himachal Pradesh : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक स्तर पर पूरे हिमाचल में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की अस्थियों को किया विसर्जित


पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की अस्थियों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ब्लॉक स्तर पर पूरे हिमाचल में विसर्जित किया गया। परवाणू के चक्की मोड़ स्थित कौशल्या नदी में  कसौली ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा के नेतृत्व में कसौली विधानसभा क्षेत्र के निवासियों ने नम आँखो से राजा वीरभद्र सिंह की पुण्य अस्थिया पूरे विधि-विधान के साथ प्रवाहित की गई। कसौली विधान सभा के विभिन्न पंचायतो से भारी संख्या में लोगो ने राजा साहब को पुष्प चढाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजा साहब अमर रहे के नारो से सारा वातावरण काफी गमगीन रहा। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रमेश चौहान,  कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष व समाज सेवी सतीश बेरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश शर्मा, कांग्रेस महासचिव विनोद सुल्तानपुरी, कांग्रेस जिला महासचिव अजय कँवर, परवाणू नगर परिषद अध्यक्ष निशा शर्मा,  पार्षद लखविंदर सिंह, पूर्व पार्षद राजेश शर्मा, प्रेम लता गुलेरिया, संजय यादव, राजा राम,  जिला परिषद सदस्य रणजीत ठाकुर रन्जू, परवाणू कांग्रेस नगर अध्यक्ष रवींद्र गर्ग, मनोज शर्मा,  हेमराज ठाकुर, प्रीती बावा, यशपाल ठाकुर, हरीश आजाद,  सुमित शर्मा, पिंकी, आशा ठाकुर, रजनी देवी के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता अस्थि विसर्जन के समय उपस्थित थे।

See also  Uttar Pradesh: Here the groom came out on a bullock cart to pick up the bride, people remembered the past after seeing the unique procession