News Cubic Studio

Truth and Reality

Himachal Pradesh / Baddi : विकास में कोई मनमुटाव न रखे : पम्मी

ग्राम पंचायत मंधाला के तहत सेंसिवाला गावँ में शनिवार को विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने 16 लाख 79 हजार की लागत से बनने वाली ग्रामीण गलियों के निर्माण का शुभारंभ किया। विधिवत पूजा अर्चना करने बाद उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि विकास के मामले में कोई मनमुटाव न रखे। विकास को तरजीह दे। आज अगर यहां विकास हो रहा है तो कल दूसरी जगह भी होगा। विकास कार्यो में रोड़ा न अटकाए। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि जो पुराने विकास कार्य लंबित पड़े हजे उन्हें प्रथमिकता से निपटाए। ताकि और अधिक राशि कार्यो को दी जा सके।

वर्तमान जयराम सरकार विकास में विश्वास रखती है। विकास के लिए धन की कमी नही आने दी जाएगी। बिना  भेदभाव राजनीति से ऊपर उठ कर विकास को तरजीह दी जा रही है। पम्मी ने प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओ का विस्तार से बखान करते हुए कहा कि इस मंधाला पंचायत में भी गत तीन वर्षों में अथाह विकास हुआ, जो आपके सामने है। मण्डल प्रधान बलबीर ठाकुर ने अपने सम्बोधन में कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास योजना के तहत कार्य किये जा रहे है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करें ताकि विकास की गति बरक़रार रहे।
इस अवसर पर विधायक परमजीत सिंह के साथ मण्डल प्रधान बलबीर ठाकुर,भाजपा जिला सोलन के उपाध्यक्ष बलविंदर ठाकुर,पंचायत प्रधान लता देवी,उपप्रधान हरविंदर सिंह डैनी,व्यापार प्रकोष्ठ मण्डल प्रधान गुरनाम नेगी गोलू,पूर्व प्रधान कुलतार मेहता,ब्राह्मण कल्याण बोर्ड प्रदेश के सदस्य कुलभूषण शर्मा,महिला मोर्चा की अध्यक्षा ममता भारद्वाज,हंस राज ठाकुर,ग्राम केंद्र प्रभारी मेहता,युवा मोर्चा के जिला सचिव प्रिंस मेहता,अश्वनी कुमार,संजीव गिरी,हंस राज ठाकुर, देव समाज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आचार्य हर्ष वर्धन,रामजी दास, प्रेम चंद नेगी,विजय पाल मेहता,जगदीश मेहता,ठाकुर मेहता,श्याम लाल ठाकुर,मनोहर ठाकुर,पवन तंवर,बाबू राम नेगी,जीत राम मास्टर,गुरदयाल,राम रत्न नेगी,सुशील कुमार,दौलत राम ठाकुर,डॉ याद राम,राम ,रामलोक ठाकुर,सिख राम ठाकुर,शेर सिंह मेहता, सुरिंदर ठाकुर,जगदीश चंद भारद्वाज,मान सिंह,हाकम सिंह ठाकुर,भूपेश तंवर,रमा आसरी,ममता ठाकुर,निर्मला देवी,जमुना देवी,तनु,कांता देवी,रमाकांत शर्मा,बेबी,कृष्णा देवी उपस्थित रही।

See also  Uttarakhand / Rishikesh: Police found the dead body while searching for the young man, this is how the police arrested the murderer for committing the murder