News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Haridwar : महिला का शव सडक़ पर रख लगाया जाम

शनिवार दोपहर बाद दौलतपुर निवासी परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद मृत महिला का शव धनोरी-बहादराबाद मार्ग के बीच सडक़ पर रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगभग डेढ़ घंटे तक जाम लगाए रखा। इस दौरान दोनों तरफ से लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची बहादराबाद एवं कलियर पुलिस ने वाहनों को अन्य मार्गों पर डायवर्ट किया। उसके बाद भी परिजन बीच रोड पर बैठे रहे। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर बामुश्किल परिजनों को समझा-बुझाकर यातायात सुचारू कराया। मृतका के परिजनों ने बहादराबाद पुलिस को भी मुकदमा दर्ज करने को शिकायत दी है। मृतका के भाई मोनू का कहना है कि उसकी बहन दीपा (25) की शादी कलियर के कोटा मुरादनगर निवासी विपिन के साथ वर्ष 2017 में हुई थी। आरोप है कि बीते दिन शुक्रवार को देवर और दीपा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि देवर ने गर्भवती भाभी के सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दीपा के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन देवर और परिवार के अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। बहादराबाद थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि कलियर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज है। कलियर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

See also  Uttar Pradesh / Maharajganj: Father and son were going home on bike after buying firecrackers, then there was an explosion in the firecrackers, 6 people reached the hospital.