News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Haridwar : श्रद्धालु भक्तों ने निकाली कलश शोभायात्रा

श्री गीता विज्ञान आश्रम एवं हनुमत गौशाला के तत्वावधान में 17 से 23 जुलाई तक आयोजित होने वाले श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह से पूर्व गंगा तट से राजा गार्डन होते हुए हनुमान मंदिर कथा स्थल तक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया । सैकड़ों नागरिकों ने कलश यात्रा निकालकर कथा स्थल पर मां गंगा का आवाहन किया , शोभायात्रा में श्रीमद् भागवत महापुराण के साथ स्वयं कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज रथ पर विराजमान थे। शोभायात्रा में देश के विभिन्न शहरों से आए श्रद्धालुओं के साथ राजा गार्डन एवं निकटवर्ती क्षेत्र की सैकड़ों माता बहने एवं भक्तगण उपस्थित थे । 108 गंगाजल के कलशो के साथ निकाली गई शोभायात्रा में आशीर्वचन देते हुए महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि गंगा तट पर कथा श्रवण का पुण्य फल सहस्त्र गुना अधिक हो जाता है। भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि वेदव्यास द्वारा रचित श्रीमद्भागवत की पहली कथा हरिद्वार के गंगा तट स्थित आनंद वन में सनत कुमारों के साथ सुनी गई थी इसीलिए श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने वालों को भवसागर से  मुक्ति मिल जाती है ।कथा प्रतिदिन साय काल 4 बजे से शाम 7 बजे तक हनुमान मंदिर राजा गार्डन में संपन्न होगी।

See also  Madhya Pradesh / Gwalior : The minister placed his head on the feet of the vegetable seller, said - slap me