News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Rishikesh : त्रिवेणीघाट पर हुक्का पीना पड़ गया भारी

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने मिशन मर्यादा के में पहली कार्रवाई करते हुए त्रिवेणी घाट पर हुक्का पी रहे तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के खिलाफ आपदा प्रबंधन व महामारी अधिनियम के अलावा कोटपा अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। विगत दिनों हरिद्वार में गंगा में बैठकर हुक्का पी रहे पर्यटकों के प्रकरण के सामने आने के बाद पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने तीर्थस्थलों को नशा मुक्त करने व मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए मिशन मर्यादा शुरू किया है। शनिवार को मिशन मर्यादा के तहत ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने पहली कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मद्य निषेध क्षेत्र तीर्थनगरी ऋषिकेश में आरती स्थल, तीर्थ स्थलों, गंगा के किनारे व तीर्थ क्षेत्र को चिन्हित करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार की दोपहर पुलिस टीम ने त्रिवेणी घाट परिसर में गंगा तट के निकट पार्किंग पर तीन व्यक्तियों को अमर्यादित हरकतें व हुक्का पीकर हल्ला व हुडदंग करते हुए गिरफ्तार किया। उननकी हरकतों के कारण श्रद्धालु व जनमानस की धार्मिक भावना को ठेस पहुंच रही थी। उक्त व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं और उन्होंने मास्क भी नहीं कर रहे थे। पुलिस ने देवेंद्र पुत्र एनएन शर्मा निवासी घासा रोड निकट वाल्मीकि मंदिर, मित्राऊ, थाना बाबा हरिदास नगर, दक्षिण पश्चिम दिल्ली-43, आनंद पुत्र रामवीर सिंह निवासी गोपाल नगर, नजफगढ़, थाना बाबा हरिदास नगर, दिल्ली तथा अमर सिंह पुत्र दिलावर सिंह निवासी 500 स्वामी बाड़ा मित्राऊ, थाना बाबा हरिदास नगर दक्षिण पश्चिम दिल्ली-43 के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

See also  Uttarakhand / Dehradun: There will be a jam on this route of the city till April 24, see the traffic plan