News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Dehradun : भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी का हुआ स्वागत 

भाजपा श्रीदेव सुमन नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी का स्वागत किया और उनको उपाध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं भी दीं। कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल के नेतृत्व में मिठाई बांटी। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है हमारी बेटी ने उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। इस मौके पर निरंजन डोभाल, मंजीत रावत, पार्षद भूपेंद्र कठैत, पार्षद नंदनी शर्मा, पार्षद संजय नौटियाल, पार्षद कमल थापा, पार्षद सतेन्द्र नाथ, पार्षद चुन्नी लाल, प्रदीप रावत, भावना चौधरी, समीर डोभाल मौजूद रहे।

See also  Uttarakhand / Haldwani: The girlfriend who bitten the lover with a snake was caught, the snake charmer was also arrested, know how the incident was executed, and how the work was taken from the servants too…?