News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Kakori : अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत

कोतवाली काकोरी क्षेत्र में बुधवार की रात हुए एक्सीडेंट में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रहीमाबाद के ग्राम तिलक खेड़ा मजरा मवई कलां थाना मलिहाबाद निवासी अखिलेश मौर्य पुत्र बल्दी मौर्य एक कोरियर कंपनी में कोरियर सप्लाई का काम करता था। देर रात वह अपनी मोटर साईकिल UP 32 FU 6769 से वापस घर जा रहा था। काकोरी के बाजनगर के पास किसी अनियंत्रित वाहन ने ठोकर मार दी जिससे युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों के अनुसार भारी वर्षा होने से रोड पर बने गड्डों में पानी भर गया था। गड्ढा बचाने के प्रयास में अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल सवार के ठोकर मार दी। ठोकर इतनी तेज थी कि मोटर साइकिल सवार की मौक़े पर ही मौत हो गई। मृतक विवाहित था एवं उसकी एक पुत्री है।
काकोरी इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची काकोरी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
See also  Uttarakhand / Mussoorie : A fierce fire broke out in the forest, with the help of the fire service, the fire was brought under control