News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Vikas Nagar : आंगनबाड़ी केन्द्र पर हुई गोद भराई की रस्म

बाल विकास परियोजना चकराता की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र पर गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं को पोषण से संबंधित जानकारी देने के साथ तीन गर्भवती महिलाओं की गोदभराई रस्म अदा कराई गई। गुरुवार सुबह आंगनबाड़ी केन्द्र चकराता पर आयोजित गोद भराई रस्म में गर्भवती महिलाओं को लाल चुनरी ओढ़ाकर माथे पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान महिलाओं को पौष्टिक पदार्थ भी प्रदान किये गये। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार ने भी महिलाओं को पोषण के प्रति जागरूक किया। कहा कि महिलाओं को अपने दैनिक जीवन में स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पोषण की जरूरत होती है। पोषण की कमी होने से महिला में खून भी कम हो जाता है। जिससे वो कुपोषण का शिकार हो सकती हैं। इसलिए कुपोषण से बचने के लिए अधिक से अधिक पोषक आहार, हरि पत्तेदार सब्जियों आदि का सेवन करना चाहिए। इस मौके पर सुपरवाइजर आशा, तोशी मलासी, मीरा राठौर, प्रतिमा जोशी, हेमा राणा, रेखा राणा आदि मौजूद रही।

See also  West Bengal / Bankura: Kutta was written instead of Dutta in the ration card, the person started barking in front of the BDO