News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Rishikesh : चक जोगीवाला में हुआ जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित 

विधायक निधि से 15 लाख रुपये देने की घोषणा

ऋ षिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने चक जोगीवाला माफी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। क्षेत्र में सडक़ निर्माण के लिए विधायक निधि से 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। शुक्रवार को चक जोगीवाला में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण को सर्वोपरि मानते हुए अभूतपूर्व कार्यों के माध्यम से विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए गए हैं। आधारभूत विकास के साथ जन कल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ पात्र व्यक्ति को सुनिश्चित किया गया है। केंद्र एवं राज्य सरकार सभी वर्गों के कल्याण को संकल्पित होकर कार्यरत है। चक जोगीवाला ग्राम पंचायत में लोक निर्माण विभाग एवं विधायक निधि से आंतरिक सडक़ निर्माण कार्य पूर्ण किए गए हैं। वहीं नमामि गंगे के माध्यम से बाढ़ सुरक्षा कार्य, सिंचाई विभाग के माध्यम से नहर मरम्मत का कार्य किए गए हैं। क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त किया गया है। उन्होंने क्षेत्र के बुजुर्गों एवं महिलाओं को सम्मानित किया और क्षेत्र में आंतरिक सडक़ निर्माण के लिए 15 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी व उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। मौके पर ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सोबन सिंह कैंतुरा, चक जोगीवाला के प्रधान भगवान सिंह महर, भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष संमा पवार, खैरीकला प्रधान चंद्रमोहन पोखरियाल, रोशन कुडियाल, सुंदर सिंह कडिंयाल, प्रिंस रावत आदि उपस्थित थे।

See also  Uttar Pradesh / Kanpur : Suicide note on status and phone switch off, police kept searching for their own soldier