News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Rishikesh : रोटरी क्लब ऋषिकेश एवं रोटरी ऋषिकेश डिवास का संयुक्त अधिष्ठापन समारोह आयोजित

डॉ. रवि कौशल और यामिनी बने अध्यक्ष

ऋ षिकेश। रोटरी क्लब ऋषिकेश और रोटरी ऋषिकेश डिवास का अधिष्ठापन समारोह आयोजित हुआ। समारोह में क्लब के दोनों निवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिम्मेदारियां ग्रहण की। रोटरी क्लब ऋषिकेश से डॉ. रवि कौशल और रोटरी ऋषिकेश डिवास से यामिनी कौशल ने अध्यक्ष पद पर जिम्मेदारी ग्रहण की। शुक्रवार को रेलवे मार्ग स्थित एक होटल में रोटरी क्लब ऋषिकेश एवं रोटरी ऋषिकेश डिवास का संयुक्त अधिष्ठापन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय मदान एवं फर्स्ट लेडी ऑफ डिस्ट्रिक्ट सविता मदान ने क्लब के नवनियुक्त पदाधिकारियों को कॉलर पहनाकर कार्यभार सौंपा। रोटरी क्लब ऋषिकेश के डॉ. रवि कौशल ने अध्यक्ष, गोविंद अग्रवाल ने सचिव, सुशील गोयल ने कोषाध्यक्ष और रोटरी ऋषिकेश डिवास की यामिनी कौशल ने अध्यक्ष, रेखा गर्ग ने सचिव, डा. निवेदिता श्रीवास्तव ने कोषाध्यक्ष पद पर जिम्मेदारी ग्रहण की। नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. रवि कौशल ने बताया कि रोटरी क्लब ऋषिकेश द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गोविंदनगर में एक वोकेशनल सेंटर स्थापित किया गया जा रहा है। जिसके लिए क्लब द्वारा दो सिलाई मशीन दी गई है। जल्द ही यहां कंप्यूटर आदि की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। इस दौरान 17 नए सदस्यों ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर असिस्टेंट गवर्नर पंकज पांडे, ललित मोहन मिश्रा, इनरव्हील क्लब ऋषिकेश की अध्यक्ष चारू माथुर कोठारी, नवीन अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, राजीव गर्ग, विशाल तायल, दीपक अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, डॉ. एच प्रसाद, डॉ. सोनी, डॉ. डीके श्रीवास्तव, संजीव, नवनीत नागलिया, अजीत सिंह, मनोज वर्मा, रितु अग्रवाल, पूनम वर्मा, सलोनी गोयल, बिंदिया अग्रवाल, अनुप्रिया अग्रवाल, डॉ. रितु प्रसाद आदि उपस्थित थे।

See also  Uttarakhand / Haridwar: Unknown miscreants shot a young man who went to distribute cards, he was to get married on July 15, his condition is critical