News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Haridwar : ब्रह्मलीन स्वामी बंसीवाले बाबा महान संत थे : महंत निर्मलदास 

गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालु भक्तों ने संत शिरोमणि ब्रह्मलीन स्वामी बाबा बंसीवाले महाराज के दिखाए मार्ग पर चलते हुए मानव सेवा का संकल्प लिया। इस दौरान आश्रम की ओर से गरीब असहाय लोगों को वस्त्र और भोजन वितरित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महंत निर्मलदास महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी बंसीवाले बाबा एक महान संत थे। जिन्होंने संपूर्ण भारत वर्ष में अन्न क्षेत्र चलाकर गरीब असहायों के लिए मानव सेवा का समाज को संदेश दिया। उनके द्वारा गंगाखेड से प्रारंभ किए गए सेवा प्रकल्प आज भी मानव हित में समर्पित हो रहे हैं। राष्ट्र निर्माण में उनका सहयोग सदैव स्मरणीय रहेगा। ट्रस्टी सतीश गोयल ने कहा कि पूज्य गुरुदेव बाबा बंसी वाले महाराज एक दिव्य महापुरुष थे। जिन्होंने सनातन धर्म की रक्षा, संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार प्रसार में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। ऐसे महापुरुषों को संत समाज नमन करता है। उन्होंने कहा कि हर किसी के जीवन में गुरु का विशेष महत्व होता है। हमें गुरु का महत्व समझना चाहिए और जीवन पर्यंत उनका सम्मान करना चाहिए। समाजसेवी रविंद्र त्यागी ने कहा कि सौभाग्यशाली व्यक्ति को ही गुरु का सानिध्य प्राप्त होता है। गुरु के आशीर्वाद के बिना व्यक्ति अधूरा है। गुरु द्वारा दी गई शिक्षा मनुष्य को जीवन भर काम आती है। ब्रह्मलीन बाबा बंसी वाले महाराज ने सभी को मानव सेवा का संदेश देकर संस्कारवान बनाया। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनके आशीर्वाद से कीमती चीज उनके शिष्य के लिए और कुछ भी नहीं हो सकती। गुरु के प्रति हमेशा शिष्य के मन में श्रद्धा होनी चाहिए। तभी शिष्य अपने कार्य को भली-भांति सीख सकता है।

See also  Bihar / Muzaffarpur: In the name of exorcising jinn, Baba locked the children and did dirty work with the woman? Then he committed murder due to fear of revealing the secret