News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Haridwar : हर्षोंउल्लास के साथ मनाया गया सिद्धपीठ भूमा निकेतन में गुरु पूर्णिमा महोत्सव

गुरू के सानिध्य में ही होती है ज्ञान की प्राप्ति : स्वामी अच्यूतानंद तीर्थ

सिद्धपीठ भूमा निकेतन में ‘गुरु पूर्णिमा महोत्सव’ का पर्व गंगा तट पर स्थित ‘आनन्द घाट’ पर बडी धूम-धाम व हर्षों उल्लास के साथ मनाया गया। भूमा पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानन्द तीर्थ महाराज एवं भूमा परिवार के भक्तगणों द्वारा स्वामी भूमानन्द तीर्थ महाराज की मूर्ति पूजन-अर्चन किया गया। उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को गुरू महिमा से अवगत कराते हुए स्वामी अच्युतानन्द तीर्थ महाराज ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में गुरू का स्थान सर्वोच्च है। ईश्वर स्वरूप गुरू ही शिष्य को प्रगति का मार्ग दिखाता है। बिना गुरू के ज्ञान की प्राप्ति नहीं हो सकती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में सद्गुरू के सानिध्य में रहकर ज्ञान प्राप्त करना चाहिए। गुरू से प्राप्त ज्ञान व शिक्षाओं से ही जीवन में छाया अज्ञान रूपी अंधकार समाप्त होता है। गुरू की कृपा से ही व्यक्ति उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होता है। गुरू पूजन के दौरान भूमा निकेतन के प्रबंधक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि कोविड नियमों का पूरा पालन किया गया। उन्होंने कहा कि स्वामी अच्यूतानंद तीर्थ महाराज के सानिध्य में भूमा परिवार की गुरू परंपराएं निरंतर आगे बढ़ रही हैं। गुरू परंपरांओं का पालन करते हुए सेवा प्रकल्पों का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सरकार की गाइड लाईन का पालन करते हुए महामारी के नियंत्रण में सरकार का सहयोग करें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पार्षद अनिरूद्ध भाटी, विदित शर्मा आदि ने भी स्वामी अच्यूतानंद तीर्थ महाराज का पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर श्री स्वामी भूमानन्द अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा.आकाश जैन, डा.नितिन वर्मा, डा.जगजीत सिंह सोड्डी, डा. आर.एस.प्रसाद, डा.आर.के पाण्डेय, डा.सौरभ त्रिपाठी, डा.सलोनी बस्सी, डा.मौसम जैफरीन, डा.शिल्पा शर्मा, डा.सईद, जॉयल थॉमस एवं चिकित्सालय के नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ आदि ने भी स्वामी अच्यूतानंद तीर्थ महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

See also  Odisha / Ganjam: Creepy conspiracy of 'poisonous husband'! Cobra left in the room to kill wife and daughter, both died, caught like this