News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Haridwar : भक्तों का सदैव कल्याण करते हैं महादेव: महंत प्रेमदास

नीलेश्वर महादेव मंदिर के परमाध्यक्ष महंत प्रेमदास महाराज ने कहा कि देवों के देव महादेव भक्तों का सदैव कल्याण करते हैं। महादेव शरण में आने वाले किसी भी भक्त को निराश नहीं करते हैं। भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर भगवान भोलेनाथ भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं। सावन के तीसरे दिन भक्तों को शिव महिमा से अवगत कराते हुए महंत प्रेमदास महाराज ने कहा कि भगवान शिव को सावन मास अत्यन्त प्रिय है। सावन में पवित्र अंत:करण से प्रतिदिन महादेव का जलाभिषेक करने वाले भक्त के जीवन से दुख दरिद्रता सदैव के लिए दूर हो जाती है। जीवन में किसी प्रकार का संकट नहीं रहता है। शिव कृपा से परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। उन्होंने कहा कि दक्ष प्रजापति को दिए वचन को निभाने के लिए भगवान शिव पूरे सावन मास में कनखल स्थित अपनी ससुराल में रहकर सृष्टि का संचालन करते हैं। भोले बाबा इतने अधिक कृपालु हैं कि भक्त द्वारा भक्ति भाव से किए गए जलाभिषेक से ही प्रसन्न होकर कृपा कर देते हैं। परंतु जो भक्त जलाभिषेक महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हैं, वह विशेष कृपा के पात्र बनते हैं। भगवान शिव की कृपा से साधक के सभी दोष दूर हो जाते हैं। भगवान शिव की कृपा पात्र करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सावन में पूरे विधि विधान के साथ मंदिर में या घर में ही महादेव की पूजा अर्चना अवश्य करनी चाहिए।

See also  Madhya Pradesh / Sehore: The MLA did not give money after drinking tea, the tea seller caused trouble by stopping the vehicle