News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Rishikesh : अतिक्रमण पर लें तुरंत एक्शन लें अधिकारी :  अपर आयुक्त 

 

अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल हरक सिंह रावत ने कहा कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने को कहा। लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को अपर गढ़वाल आयुक्त हरक सिंह रावत ने नगर निगम के सभागार में राजस्व, नगर निगम और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। उन्होंने शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर चर्चा की। कहा निगम को प्लास्टिक व पॉलिथिन मुक्त करने पर जोर देने की जरूरत है। उन्होंने शहर के प्रतिष्ठानों में दुकानदार के कूड़ादान रखने की बात कही। कूड़ेदान न रखने वाले दुकानों पर जुर्माना लगाने के भी निर्देश दिये। अपर आयुक्त ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए। बैठक में तहसीलदार डा.अमृता शर्मा, सहायक नगर आयुक्त विनोदलाल, ऐलम दास, कर एवं राजस्व निरीक्षक निशांत अंसारी, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, सहायक अभियंता आनंद मिश्रवाण, त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी उत्तम रमोला आदि मौजूद रहे।

See also  Uttarakhand / Dehradun: 'If you open your mouth in court...', police threatened to encounter; tied hands and feet and beat badly with sticks