News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Vikas Nagar : हसनपुर में मार्ग और हैंडपम्प का काम शुरू

हसनपुर कल्याणपुर में जिला योजना के तहत सीसी मार्ग और हैंडपम्प लगाने का काम शुरू किया गया है। शुक्रवार सुबह बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह राघव और जिला पंचायत सदस्य राजेश बलूनी ने विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ हैंडपम्प और मार्ग निर्माण कार्य का शुभारम्भ करवाया। इस दौरान मुख्य अतिथि ओमवीर सिंह ने क्षेत्रवासियों को मूलभूत समस्याओं के जल्द से जल्द निस्तारण का भरोसा भी दिलाया। कहा कि भाजपा सरकार प्रत्येक व्यक्ति के विकास को काम कर रही है। इस मौके पर राजेश कश्यप, सियाराम, हारून, शिवम गोयल, बबलू तोमर, शमशाद, करनैल सिंह, रमेश, ललित नौटियाल, जगपाल, जमील अहमद, सुनील कश्यप, नरेश कुमार, नीरज कश्यप आदि मौजूद रहे।

See also  Uttar Pradesh / Agra: 2 hours marriage! The girl's side did not give a car in dowry, the groom broke the marriage. The groom said talaq…talaq…talaq