News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Basti : बस्ती सदर ब्लाक के ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारी घोषित

मंगलवार को बस्ती सदर विकास खण्ड के परिसर में बस्ती सदर के ग्राम प्रधानों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्व सम्मति से ग्राम प्रधान संगठन के जामडीह के प्रधान प्रतिनिधि विष्णु प्रभाकर उर्फ प्रिन्स शुक्ल को ब्लाक अध्यक्ष, सुनील कुमार पाण्डेय महामंत्री, सूर्य प्रकाश गोस्वामी उपाध्यक्ष, सुखसागर उपाध्याय कोषाध्यक्ष, राम कमल वर्मा मुख्य सलाहकर और धीरेन्द्र कन्नौजिया को मीडिया प्रभारी घोषित किया गया।पदाधिकारियों का चुनाव संयोजक राम कमल वर्मा और सूर्य प्रकाश गोस्वामी की देख रेख में हुआ। नव निर्वाचित पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुये  ब्लाक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि ग्राम प्रधान सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचायें और गांव की सरकार विकास के कीर्तिमान बनाये।इस अवसर पर आशीष शुक्ल, अजय मिश्र, अरविन्द गिरी, सोमईराम, भूपेन्द्र सिंह, हरि प्रसाद पाण्डेय, लालजी चौरसिया, शिव श्याम चौधरी, लल्लन प्रसाद, पंकज श्रीवास्तव, अमरेन्द्र कुमार गौतम के साथ ही अनेक ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

See also  Madhya Pradesh / Chhindwara: A three year old innocent child was playing in the car, the car suddenly caught fire, the child was burnt alive