News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / BKT : बीकेटी में 1136 लोगों ने कराया वैक्सीनेशन

वृहद वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीकेटी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ जे पी सिंह द्वारा बताया गया कि  स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के दिशा निर्देशन के द्वारा दिये गये  एक हजार लोगों को वैक्सीन लगाने एवं आॅन स्पॉट रजिस्ट्रेशन करना तथा गायत्री ट्रस्ट के तहत एक हजार  लोगों को वैक्सीन लगाना एवं रजिस्टर करने का लक्ष्य दिया गया था। जिस क्रम में डॉ सिंह के द्वारा अपने क्षेत्र में 6 जगह कैंप लगाते हुए जहां सीएससी बीकेटी को एक हजार  का लक्ष्य दिया गया था उसके सापेक्ष में उनके कुशल मार्गदशन से ही 1136 लोगों को वैक्सीन का प्रथम एवं द्वितीय डोज मिला कर दिया गया। डॉ सिंह से बात करने पर उनके द्वारा यह भी जनता से अपील की गई कि जिन लोगों को वैक्सीन की कोई भी डोज लगी है वह कोविड-19 प्रोटोकॉल को फॉलो करते रहेंगे जैसे कि मास्क का प्रयोग,2 गज से ज्यादा की दूरी, बार बार साबुन से हाथ धोना के बारे में लोगों को जागरूक किया ।

See also  Madhya Pradesh / Ashoknagar: 'My father is not a thief...' father accused of theft, small children going to mother Bijasan's temple to narrate their grief