News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Pauri : भोजनमाताओं ने दिया डीएम कार्यालय के बाहर धरना

सीटू से संबंद्ध उत्तराखंड भोजनमाता कामगार यूनियन ने विभिन्न मांगों के हल को लेकर मंगलवार को डीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। यूनियन ने जल्द समस्याओं का हल नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार को उत्तराखंड भोजनमाता कामगार यूनियन से जुड़ी भोजनमातओं ने डीएम कार्यालय के बाहर स्व.हेमवती नंदन बहुगुणा की मूर्ति स्थल पर धरना दिया। इस दौरान यूनियन की पदाधिकारियों ने कहा कि भोजनमाताओं को न्यूनतम वेतन देने, सामाजिक सुरक्षा देने, मध्याहन भोजन को निजीकरण में नहीं देने, चतुर्थ कर्मचारी घोषित करने, प्रदेश में बंद किए जा रहे स्कूलों को बंद न करने, सेवानिवृत्ति पर गेजुयेटी का लाभ देने, निकाली गई भोजनमाताओं को काम पर वापस रखने, 45वें व 46वें श्रमसम्मेलनों की सिफारिशों को लागू करने की मांग उठाई जा रही है लेकिन पिछले लंबे समय से इन मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे भोजनमाताओं में नाराजगी बनी है। उन्होंने डीएम के माध्यम से शिक्षामंत्री को ज्ञापन भेजकर जल्द ही मांगों का निराकरण करने की मांग उठाई। धरना देने वालों में प्रांतीय अध्यक्ष रोशनी बिष्ट, जिला अध्यक्ष ऐश्वर्या जुयाल, लक्ष्मी देवी, उर्मिला चमोली, देवेश्वरी देवी, धीरेंद्र सिंह, अनुसूया देवी, मंजू देवी, लीलाख् सरोजनी, सीटू के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रावत, देवानंद नौटियाल, टीका प्रसाद पोखरियाल आदि शामिल थे।

See also  Uttarakhand : Dengue confirmed in 42 more people in the village that became dengue hotspot