News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Haridwar : उक्रांद जिलाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, समर्थकों सहित राज्य स्वराज पार्टी में शामिल

उक्रांद जिलाध्यक्ष राजीव देशवाल दल का साथ छोड़ समर्थकों सहित राज्य स्वराज पार्टी में शामिल हो गए। राजीव देशवाल ने कहा कि राज्य स्वराज पार्टी प्रदेश के हर वर्ग की पार्टी है। पिछले 21 सालों में उत्तराखंड को खुशहाली की ओर ले जाने के बजाए भाजपा ओर कांग्रेस ने प्रदेश को गर्त में ढकेल दिया। उत्तराखंड राज्य को ऐसी पार्टी की आवश्यकता है जो साफ सुथरे तरीके से युवाओं को साथ लेकर एक नए सुंदर, सुरक्षित उत्तराखंड का निर्माण कर सके। उन्होंने युवा, बुद्धिजीवी, समाजसेवियों, व्यापारियों, किसान मजदूर आदि सभी समाज के सभी वर्गो से आह्वान करते हुए कहा कि एक अच्छा, खुशहाल उत्तराखंड बनाने में अपना योगदान दें। राज्य स्वराज पार्टी जनता के साथ मिलकर राज्य के शहीदों के सपनों को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। राजीव देशवाल के साथ सुरेंद्र कुमार, नीरज धीमान, विकास गोस्वामी, सुनील कश्यप, मनोज कुमार, सरदार सुबा सिंह, विजय भारद्वाज, ज्ञानवीर सिंह, धर्मेंद्र यादव, महाराज हितेशानंद, गौरव गुजर, विपिन गिरडिय़ाल, गीता सैनी, ईश्वर बहुखंडी, राहुल वालिया आदि कार्यकर्ताओं ने राज्य स्वराज पार्टी की सदस्यता ली।

See also  Uttarakhand / Kotdwar: A leopard snatched a one-and-a-half-year-old child from her home in front of her parents and made her its prey