News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Bageshwar : युकां ने किया अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन 

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में बेरोजगार हुए लोगों को दोबारा नौकरी दिलाने की मांग केंद्र सरकार से की। अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। डबल इंजन की सरकार को हर मोर्चें पर फेल बताया। जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता शुक्रवार को स्टेशन रोड स्थित गांधी पार्क में पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। देश में बढ़ रही महंगाई और बेवरोजगारी को लेकर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री से कोरोनाकाल में बेरोजगार हुए युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की। केंद्र सरकाार पर प्रतिवर्ष दो करोड़ युवाओं में से एक करोड़ को रोजगार देने व प्रदेश में बेरोजगारी घटाने के लिए रोजगार कौशल योजना चलाने की मांग की। हर घर में एक सदस्य को सरकारी नौकरी में आरक्षण की मांग की। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय, जयदीप कुमार, सुनील पांडे, रोहित खैर, नरेंद्र कोरंगा आदि मौजूद रहे।

 

 

See also  Uttar Pradesh / Badaun: 'Killing a rat' may have to be heavy, police filed a 30-page charge sheet against the murderer