News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand : मैं अकेले ही जाऊंगा, कहा-शाह-सीएम सरकार के साथ रहें तैयार — हरीश रावत

पूर्व सीएम हरीश रावत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की विकास पर बहस की चुनौती को स्वीकार कर लिया है। रावत ने कहा कि शाह, अपनी पूरी सरकार और तामझाम को साथ लेकर किसी भी मंच पर आ जाएं और मुझे बुला लें। मैँ अकेला ही आ जाऊंगा। रावत डेनिश शराब और शुक्रवार की नमाज की छुट्टी के सवाल पर भी शाह और प्रदेश सरकार को घेरा।

घसियारी योजना को राज्य की मात़शक्ति का अपमान करार देते हुए रावत ने सभी राजनीतक दलों और बुद्धिजीवियों से इसकी निंदा करने की अपील भी की।शनिवार शाम राजीव भवन में मीडिया से बातचीत में रावत ने शाह द्वारा आज जनसभा में लगाए गए आरोपों का जवाब दिया। कहा कि शाह ने जनता से पांच साल का वक्त और मांगा है। भाजपा राज में जीवन के सबसे बुरे दिनों से जूझ रही जनता अब भाजपा को समय के डस्टबीन में डालने जा रही है।

♦️ जहरीली शराब से भाजपा सरकार में लोग मर रहे हैं

रावत ने कहा कि डेनिश शराब को एक नीति के तहत ही प्रोत्साहित किया गया। जब इसका विरोध हुआ तो मैंने फैसला वापस ले लिया। लेकिन डेनिश को जहरीली शराब बताना भी गलत है। वो तो अब भी बिक रही है। और रही बात मौत की तो डेनिश ने एक भी मौत हुई हो तो मुझे बताएं, मैं स्वयं को अपराधी मान लूंगा। लेकिन भाजपा अपने गिरेबां में झांके। भाजपा सरकार के कार्यकाल में भगवानपुर में कई लोगों की मौत जहरीली शराब से हुई। काशीपुर, देहरादून समेत कई क्षेत्रों में नकली शराब के मामले आ चुके हैं। भाजपा इसके लिए खुद को नैतिक जिम्मेदारी लेने का साहस दिखाए।

See also  Uttar Pradesh : It rained dark rain, the rainy weather was pleasant

♦️शुक्रवार नमाज की छुट्टी की आदेश की सीबीआई जांच करवा लें

रावत ने कहा कि शुक्रवार की नमाज की छुट्टी को लेकर भी झूठ प्रचारित किया जा रहा। इस वक्त तो भाजपा की सरकार है। सीएम पूरी मशीनरी को लगाकर उस आदेश को तलाश कर मुझे भी दिखा दें। चाहें तो सीबीआई से जांच करवा लें। कम से कम गृहमंत्री को मंच से कोई आरोप लगाते हुए थोड़ा सा सच के करीब भी होना चाहिए।

♦️ जितने चाहें स्टिंग दिखा लें, मेरे पास भी कम नहीं 

रावत ने अपने स्टिंग को लेकर कहा कि भाजपा चाहे जितने स्टिंग दिखाना चाहे, वो दिखा सकती है। अब तो स्टिंग करने वाला, प्रोत्साहित करने वाला, उन्हें प्रचारित करने वाले सभी लोग तो वहीं भाजपा में ही हैं। रावत ने कहा कि मैं आज भी चुनौती देता हूं कि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर भाजपा मेरे स्टिंग दिखा ले और मैं भाजपा के स्टिंग जनता के सामने रखूंगा।

♦️ धन सिंह रावत पर बरसे हरीश

रावत ने सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत पर भी निशाना साधा। कहा कि घसियारी योजना के जरिए राज्य की महिला अस्मिता को चोट पहुंचाने का काम धन सिंह ने ही किया। यह दुखद है। केंद्रीय मंत्री शाह ने धन सिंह रावत के हमारे मां-बहनों की पहचान घसियारी बनाने के प्रयास पर मुहर लगा दी। धन सिंह भाजपा सरकार के विचिलम मंत्री हैं।

♦️ हरीश रावत, पूर्व सीएम

शाह जी, आपने घसियारी संबोधन पर भारत सरकार की मुहर लगा दी। अब दुनिया जियारानी, तीलू रौतेली, बछेंद्री पाल और हमारी महिलाओं की अदभुद साहस के बजाए घसियारी की व्यथा से जोड़ा जाएगा। मेरी प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों, बुद्धिजीवियों से अपील है कि वो इस योजना के नाम की निंदा करें। रही बात शाह जी के संबोधन में मुझे पर फोकस रखने की तो लगता है शाह की चाहत भी हरीश रावत हो गए हैं।

See also  Uttarakhand: PM's public meeting will be held at IDPL ground in Rishikesh on April 11, CM inspected and performed Bhoomi Pujan

राजकुमार सिंह परिहार