News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Bageshwar : मन्दिर में महाभारत, खूब चले लाठी डंडे ,दो घायल

कांडा थाना के सिमकुना क्षेत्र के एक मंदिर में सोमवार दिन में खूब लाठी-डंडे चले। हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ग्रामीण घटना की तहरीर देंने की तैयारी कर रहें हैं। घायलों का इलाज कांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।
सिमकूना के ग्राम प्रधान मोहन लाल से मिली जानकारी के अनुसार कांडा के सिमकुना क्षेत्र में घटबगड़िया देवता का मंदिर है।जहाँ पर एक ओर सिमकूना के स्थानीय ग्रामीणों की पूजा चल रही थी तो वहीं मंदिर के दूसरे छोर पर दफौट क्षेत्र से आये ग्रामीणों की पूजा भी हो रहीं थी। पहले तो सब कुछ ठीक चल रहा था। सिमकुना के अधिकतर ग्रामीण पूजा का भोग ग्रहण कर अपने अपने घरों को लौट चुके थे। खाना खाते खाते दफौट सिरोलधार क्षेत्र के कुछ ग्रामीण लडके शराब पीकर सिमकुना की महिलाओं पर छींटाकशी करने लगें। जिस पर सिमकुना के युवकों ने इस पर एतराज जताया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी शुरू हो गई और जल्द ही कहा सुनी लाठी डंडों की मारपीट में तब्दील हो गई। इसमें काफ़ी ग्रामीण घायल हो गये, सिमकुना के नवीन प्रसाद के सर में गंभीर चोटे आयी तो वहीं की 70 साल की बुजुर्ग महिला दुर्गा देवी के हाथ पर चोट आयी है। दोनों घायलों का इलाज सीएचसी कांडा में चल रहा है। सीएचसी के डॉक्टर ने बताया कि नवीन प्रसाद को आगे रेफर करने की तैयारी चल रही है।कांडा थानाध्यक्ष मनवर सिंह का कहना है कि जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

See also  Uttar Pradesh / Banda: 'If you stay as my wife, I will give you five thousand rupees every month...', fed up with the antics of her father-in-law, daughter-in-law reached the police station in UP

राजकुमार सिंह परिहार