News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand : कुछ बड़े नाम गए तो कुछ बड़े नाम आने की तैयारी में

विगत कुछ दिनों से आम आदमी पार्टी में हलचल का दौर जारी है। जहां पिछले दिनों आप पार्टी के उत्तराखंड के 2022 विधानसभा चुनाव के मुख्यमंत्री पद के चेहरे रहे कर्नल अजय कोठियाल और पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने पार्टी छोड़ी, वही कुछ बड़े चेहरों के पार्टी में शामिल होने की खबरें सामने आई है। जहां एक तरफ कर्नल कोठियाल उनके समर्थन में कई और पार्टी कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ने की बात कर रहे हैं, वही पार्टी के ही कई नेता इस दावे का खंडन करते हुए कह रहे हैं की ऐसा कुछ नहीं है बल्कि कर्नल साहब ही राजनीतिक तौर पर एक अपरिपक्व व्यक्तित्व साबित हुए हैं और रही बात समर्थन की तो कर्नल साहब के पास इतना ही समर्थन होता तो वह अपनी सीट में कम से कम तीसरे स्थान पर ना रहते । इन सभी उथल-पुथल के बीच भारत के महान क्रिकेटर कपिल देव जी का आम आदमी पार्टी का हाथ थामने की खबरें सामने आ रही है।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=542885393869740&id=100044448515606

See also  Navjot Singh Sidhu sentenced to one year in road rage case, 1988 case