News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Bageshwar : पति का ईलाज कराने आई पत्नी लेकिन किस्मत को कुछ और ही था मंजूर

अपने पति का ईलाज कराने आई जिला अस्पताल बागेश्वर के समीप एक बस की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला राहगीर बस की जोरदार टक्कर से गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसके चलते उनके पैर की हड्डी बुरी तरह से टूट गयी।

बुधवार की दोपहर बागेश्वर जिला अस्पताल तिराहे के समीप एक बुजुर्ग महिला उस वक्त गम्भीर रूप से घायल हो गयी, जब वह अपने पति के पाँव में पड़ी रॉड का ऑपरेशन कराने अपने घर से जिला अस्पताल के लिए निकली। उसे कहां मालूम कि आज उसकी किस्मत को क्या मंज़ूर है, हादसे के बाद पति का तो नही पर खुद का ऑपरेशन कराना पड़ गया।

यहाँ बताते चलें कि सुशीला देवी उम्र 63 वर्ष अपने पति सुरेश सिंह 68 वर्ष के साथ अपने घर घिंघारतोला से बागेश्वर जिला अस्पताल के लिए निकले। जैसे ही जिला अस्पताल तिराहे पर दोनो पहुंचे तो सामने से आ रही केमु की बस UK04 1022 बागेश्वर टू गंगोलिहाट की जोरदार टक्कर के चलते पहिए की चपेट में महिला आ गयी, जिसके चलते महिला का एक पांव बुरी तरह जख्मी हो गया और खून बहने लगा। आस-पास लोगों का जमावड़ा लग गया, तब वहा मौजूद एक स्थानीय दुकानदार महेश दफौटी ने अन्य लोगों की मदद से महिला को जिला अस्पताल पहुँचाया। जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ गिरिजा जोशी और डॉ विकास वर्मा महिला के उपचार में जुटे गये। डॉक्टरों ने बताया कि टायर की चपेट में आने से पांव की हड्डी टूट चुकी है, जिसका प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। अभी कुछ औपचारिकताओं के बाद ऑपरेशन किया जायेगा, बहरहाल महिला खतरे से बाहर है उनका उपचार जारी है, उन्हें जनरल वार्ड में शिफ़्ट कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक घायल महिला पक्ष से कोतवाली में कोई तहरीर नही दी गयी है। बस पुलिस ने अपने क़ब्ज़े में ले ली है।

See also  Bihar / Bettiah: What kind of love is this? Electricity used to be cut off to meet boyfriend, incidents of theft increased in the village! Villagers caught red handed

जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते हुई है घटना- डॉ गिरिजा जोशी
जिला प्रशासन से बार बार कहा जा रहा है कि जिला अस्पताल के रूट को ट्रैफिक फ्री कीजिये, इस बात को शायद समझना नहीं चाहते या हम समझा नहीं पा रहे हैं। इस हादसे में पूरी गलती जिला प्रशासन की है। यहाँ इससे पहले भी कई घटनाएँ हो चुकी है। आज जब यह बड़ी घटना घटि तब सबका ध्यान इस ओर है, परन्तु अभी भी समय है प्रशासन संज्ञान ले एवं उचित कार्यवाही इस पर करे। तभी भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता है।

वहीं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर श्री जगदीश ढकरियाल ने बताया कि वर्तमान समय में शहर में लगातार बढ़ते जाम को देखते हुये वन वे रूट बनाया गया है जिसे बदलने में शहर में जाम की सम्भावना अधिक बड़ जाती है। जल्द ही ट्रेफ़िक संचालन में उचित प्रबंध कर व्यवस्थाओं को सुधारा जायेगा।