News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Bageshwar : कांग्रेस ने निकाली “भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा”- भारत माता के जयकारों से गुंजी कुली बेगार की पावन धरती

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी 9 से 15 अगस्त तक देशभर में “भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा” अभियान चला रही है इस अभियान के तहत उत्तराखंड में कांग्रेस सभी जिलों में 75 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाल कर वीर शहीदों को नमन कर रही है।इसी अभियान के अंतर्गत कुली बेगार आंदोलन की पावन धरती बाबा बागनाथ जी की नगरी बागेश्वर में आज उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महरा के नेतृत्व में “भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा” निकाली जिसमें पार्टी के नेता शामिल हुवे।

गांधी पार्क से शुरू हुई कांग्रेस की ये तिरंगा यात्रा पूरे शहर में निकली और भारत माता के जयकारों से गुंजायमान हो गई।
महरा ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार के हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन लोगों ने कभी तिरंगे का सम्मान नहीं किया आज वही घर-घर तिरंगा फहराने जा रहे हैं। आजादी के 75 साल बाद भारतीय जनता पार्टी को याद आई है कि गांधी के पीछे चलने और तिरंगे झंडे के नीचे रहने पर ही उनका वजूद सुरक्षित है।

प्रदेश अध्यक्ष करण महरा ने अगस्त क्रांति के अवसर पार्टी द्वारा भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के शुभारंभ के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा जिस संघ ने कभी तिरंगे का सम्मान नहीं किया वर्तमान में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने के बावजूद संघ के लोगों ने तिरंगे वाली डीपी नहीं लगाई है। वहीं कांग्रेस पार्टी स्वतंत्रता दिवस गांधी जयंती और गणतंत्र दिवस पर इस तरह के कार्यक्रम करती आई है और अगस्त क्रांति पर भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम भी पहले से निर्धारित था। जिसे देखते हुए ही भाजपा ने 13 अगस्त से होने वाले हर घर तिरंगा अभियान को पहले शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे भाजपा कांग्रेस के सभी प्रतीकों और महापुरुषों के नाम को ही अपनाने जा रही है। जो एक तरह से कांग्रेस पार्टी की वैचारिक जीत है।

See also  Uttarakhand / Kashipur : DRM did annual inspection of Kashipur and Bajpur railway stations

महरा ने कहा कि भारत आज गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। आज देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं है व आंतरिक सुरक्षा भी खत्म हो गई है। देश की आजादी के बाद पहली बार दैनिक उपयोग की वस्तुओं दूध, दही, आटा, चावल जैसी चीजों पर जीएसटी लगाकर गरीबों की कमर तोड़ डाली है। केंद्र सरकार वर्षो से बनी सरकारी परिसंपत्तियों को बेचने का कार्य कर रही है। जो नही बिक रही उनका नाम बदलने का कार्य कर रही है। कांग्रेस ने पूर्व में भी स्वराज की लड़ाई लड़ी उसमें विजय प्राप्त की। आज भी वही आंदोलन चलाया जा रहा है। लेकिन भाजपा देश को बांटने व नफरत की राजनीति कर रही है।

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश की आबादी 130 करोड़ है, लेकिन भाजपा केवल 100 करोड़ के घरों पर ही तिरंगा लगाने की बात कर रही है। 30 करोड़ कौन लोग है जिनके घरों पर तिरंगा नहीं फहराया जाएगा ये नहीं बता रही है। उन्होंने कहा कि आगामी गांधी जयंती के दिन दो अक्टूबर से कांग्रेस 12 राज्यों व दो केंद्र शासित प्रदेशों से 36000 किमी की भारत जोड़ो यात्रा निकालने जा रही है। जिसका नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणी पाठक, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल,जिला पंचायत सदस्य वन्दना ऐठानी,सुरेश खेतवाल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेन्द्र परिहार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भग़वत डसीला, जितेंद्र मेहता, मनोज कुमार, पूर्व दर्जा मंत्री राजेन्द्र टंगड़िया, ब्लॉक अध्यक्ष भूपेश खेतवाल, अर्जुन भट्ट, दीपक गाड़िया, दीप काण्डपाल,भगत रावल, रणजीत दास, सुनीता टम्टा, गोविन्द कठायत, प्रकाश चन्द्र, गिरीश टंगड़िया, ख़िलाफ़ दानू, कवि जोशी, भीम कुमार आदि मौजूद रहे।

See also  Uttar Pradesh / Varanasi: Wife kept asking for forgiveness with folded hands and legs, did not agree, husband put a knife on her throat in the middle of the market

रिपोर्ट- राजकुमार सिंह परिहार